फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore nagar nigam hawkers zone street vendors thelewale

Indore News: 400 से अधिक ठेलेवालों को बाजार से हटाया, हॉकर्स जोन में दुकान लगाने का कहा

Mon, 10 Feb 2025 09:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 10 Feb 2025 09:08 PM IST
सार

Indore News: स्कीम नंबर 140 के रेहड़ी पटरी वालों को हॉकर्स जोन में विस्थापित किया गया, लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए सख्त कदम उठा रहा प्रशासन।
 

विज्ञापन
indore nagar nigam hawkers zone street vendors thelewale
हॉकर्स जोन में विस्थापित किया गया - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए लगातार ठेलेवालों को हटाया जा रहा है। उन्हें बाजारों से हटाकर हॉकर्स जोन में जगह दी जा रही है। आज स्कीम नंबर 140 में 400 से अधिक रेहड़ी पटरी वालों को हटाकर हॉकर्स जोन में शिफ्ट किया गया। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में यातायात प्रबंधन को सुचारू बनाए रखने तथा हॉकर्स जोन में व्यवस्थित रूप से बाजार संचालन सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


व्यवस्था बेहतर करने के लिए ठेलेवालों को हटाया
आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि इसी क्रम में, झोन क्रमांक 19 के अंतर्गत स्कीम नंबर 140 में मुख्य मार्ग के दोनों ओर लगाए गए अनधिकृत फल एवं सब्जी बाजार को हटाने की कार्रवाई की गई। उपयुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि निगम द्वारा 400 से अधिक रेहड़ी-पटरी वालों को स्कीम नंबर 140 में बनाए गए हॉकर्स जोन में व्यवस्थित रूप से विस्थापित किया गया है। यह कार्रवाई शहर के यातायात को सुगम बनाने और सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से लगने वाले बाजारों को नियमित करने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन


शहर में अपील कर रहा निगम
नगर निगम शहर में आम जनता और व्यापारियों से लगातार अपील कर रहा है कि वे अधिकृत हॉकर्स जोन में ही अपना व्यवसाय संचालित करें और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed