फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore-Mumbai Tejas Train: Tejas train will leave from Indore for Mumbai today, will stop for ten minutes at V

Indore-Mumbai Tejas Train: आज इंदौर से मुंबई के लिए रवाना होगी तेजस ट्रेन, वड़ोदरा और रतलाम में दस मिनट रुकेगी

Thu, 24 Jul 2025 05:31 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 24 Jul 2025 05:31 AM IST
सार

यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इसका किराया इंदौर-मुंबई के बीच चलने वाली अवंतिका एक्सप्रेस से ज्यादा है,लेकिन यात्रा में अवंतिका से भी ज्यादा समय लेगी। ट्रेन के एसी-3 टियर का किराया 1805 रुपये है। एसी-2 टियर का किराया 2430 रुपये रखा गया है।

विज्ञापन
Indore-Mumbai Tejas Train: Tejas train will leave from Indore for Mumbai today, will stop for ten minutes at V
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से मुंबई की बीच शुरू हुई तेजस ट्रेन ने बुधवार को मुंबई से इंदौर के लिए सफर शुरू कर दिया है। इंदौर से मुंबई के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक तेजस ट्रेन जरुर मिली है, लेकिन स्टाॅपेज ज्यादा होने के कारण यह अंवतिका एक्सप्रेस से ज्यादा समय ले रही है। ट्रेन रात को मुंबई से 23.20 बजे रवाना हुई और इंदौर दोपहर 12 बजे तक पहुंचेगी। राखी त्योहार को देखते हुए रेल विभाग ने 23 जुलाई से 30 अगस्त तक इस ट्रेन का संचालन करने का फैसला लिया है। 24 जुलाई को ट्रेन इंदौर से रवाना होगी। 

विज्ञापन



यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इसका किराया इंदौर-मुंबई के बीच चलने वाली अवंतिका एक्सप्रेस से ज्यादा है,लेकिन यात्रा में अवंतिका से भी ज्यादा समय लेगी। ट्रेन के एसी-3 टियर का किराया 1805 रुपये है। एसी-2 टियर का किराया 2430 रुपये रखा गया है,जबकि एसी फर्स्ट क्लास का किराया 3800 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन




राखी त्योहार के समय शुरू की गई इस स्पेशल ट्रेन की बुकिंग 21 जुलाई से शुरू हो गई थी। ट्रेन बुधवार को मुंबई से रवाना हुई और बुधवार दोपहर एक बजे इंदौर पहुंचने का संभावित समय है। इस ट्रेन में यात्रियों को ऑटोमैटिक डोर व वाईफाई की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह स्पेशल ट्रेन (09085) गुरुवार शाम पांच बजे इंदौर से रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह सात बजे तक मुंबई पहुंचेगी। मुंबई सेंट्रल से यह ट्रेन रात को 11.20 बजे रवाना हुई, जो गुुरुवार दोपहर तक इंदौर पहुंचेगी। इस ट्रेन का फायदा गुजरात जाने वाले यात्रियों को भी होगा। ट्रेन का ठहराव सूरत, वड़ोदरा, दाहोद, रतलाम और उज्जैन रहेगा। ट्रेन रतलाम जंक्शन पर दस मिनट और उज्जैन जंक्शन पर पांच मिनट रुकेगी। वड़ोदरा में ट्रेन का ठहराव दस मिनट का रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed