{"_id":"634fe93f7ab3683f3c38845c","slug":"indore-mp-lalwani-meeting-with-traffic-police-officers-before-diwali-prepared-action-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: दिवाली से पहले इंदौर सांसद लालवानी की यातायात पुलिस अधिकारियों संग बैठक, तैयार किया एक्शन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: दिवाली से पहले इंदौर सांसद लालवानी की यातायात पुलिस अधिकारियों संग बैठक, तैयार किया एक्शन प्लान
Wed, 19 Oct 2022 05:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 19 Oct 2022 05:41 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के इंदौर में त्योहारों के मद्देनजर और बढ़ते यातायात को कंट्रोल करने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा और सांसद शंकर लालवानी ने यातायात पुलिस अधिकारी और डीसीपी के साथ बैठक की। इसमें आगामी त्योहार के मद्देनजर यातायात सुचारू रूप से चल सके और आम नागरिकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, उसको लेकर एक्शन प्लान तैयार किया।
विज्ञापन
सांसद लालवानी की यातायात पुलिस अधिकारियों संग बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में दिवाली तक शहर की सड़कों पर बढ़ आए ट्रैफिक को सुधारना जरूरी है। आम लोग त्योहारी खरीदारी आराम से कर सकें और व्यापारी भी अपना धंधा कर सकें। इसलिए पुलिस को बेहतर इंतजाम करने होंगे। दिवाली तक थानों का अमला भी ट्रैफिक सुधार में लगाया जाना चाहिए। थाने का अमला और ट्रैफिक पुलिस मिलकर दिवाली तक यह काम करे तो आम जनता को जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
यह बात सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आहूत उच्च अधिकारियों की बैठक में कही। बैठक में पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी, एडिशनल कमिश्नर मनीष कथूरिया, राजेश हिंगणकर, डीसीपी आरके सिंह, अमित तोलानी, एडिशनल डीसीपी ट्राफिक अनिल पाटीदार, डीएसपी ट्राफिक बसंत कोल और संतोष उपाध्याय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सांसद लालवानी ने कहा, राजबाड़ा, पीपली बाजार, सराफा, बर्तन बाजार, कपडा मार्केट और मारोठिया आदि स्थानों पर त्योहार के चलते ग्राहकों की भारी भीड़ है। कोरोना के दो साल बाद दिवाली को लेकर आमजनों में अत्यधिक उत्साह है। वहीं, छोटे व्यापारी के लिए भी ये दिन कमाई के हैं। इसलिए ट्रैफिक सुधार होना जरूरी है। उन्होंने कहा, हर क्षेत्र में जो थाने लगते हैं उनका अमला भी ट्रैफिक सुधार में लगाया जाना चाहिए। ट्रैफिक जवान कई स्थानों में समूह बनाकर खड़े रहते हैं, इस पर भी रोक लगाना जरूरी है।
विज्ञापन
आम जनता को अनावश्यक परेशान न करें...
सांसद लालवानी ने कहा कि कई बार ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक सुधार के बजाय चालानी कार्रवाई करने लगती है। इससे भी ट्रैफिक में अवरोध होता है। आम आदमी को इस त्योहार के मौके पर अनावश्यक परेशान न करें। इस मौके पर यातायात मित्र भी व्यवस्था में सहयोग के लिए तैनात किए जाने चाहिए।
जाम के समय रूट डाइवर्ट करते समय सावधानी बरतें...
सांसद ने यह भी कहा कि ट्रैफिक जाम के समय कई बार पुलिस इस तरह ट्रैफिक डाइवर्ट कर देती है, जिससे और कई स्थानों पर जाम लग जाता है। इसलिए इस बात को ध्यान में रखते हुए ही ट्रैफिक डाइवर्ट किया जाना चाहिए। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी ने बताया, 127 पॉइन्ट पर 520 का बल तैनात है। अमले की कमी से हम जूझ रहे हैं। डीसीपी को मोबाइल यूनिट अलॉट करने के भी निर्देश दिए, ताकि वे त्वरित गति से कार्य कर सकें।
कमिश्नर ने बताया, शहर के राजवाड़ा क्षेत्र में सिटी बस, फोर व्हीलर और थ्री व्हीलर आदि के जाने पर सख्ती से रोक लगा दी गई है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देने के लिए कहा कि वे अपना अमला ट्रैफिक सुधार में लगाएं। जवाहर मार्ग पर छोटी सिटी बस संचालित की जाए तो सुविधा रहेगी। लालवानी ने इस संबंध में एआईसीटीसीएल से बात करने का आश्वासन दिया। पुलिस कमिश्नर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के आऊटर क्षेत्र में ही ओवर स्पीडिंग वालों के चालान बनाए जाएं।
