फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Most of the ministers in Malwa Nimad, seats of former ministers stuck, reputation of Thakur, Saklecha

Indore: मालवा निमाड में ज्यादातर मंत्री, पूर्व मंत्रियों की सीट फंसी, ठाकुर, सकलेचा की प्रतिष्ठा दांव पर

Mon, 20 Nov 2023 08:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 20 Nov 2023 08:05 PM IST
सार

महेश्वर सीट से कमल नाथ सरकार में मंत्री रही विजयलक्ष्मी सौधो को  चुनाव में कड़े संघर्ष से गुजरना पड़ा है। कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली सोनकच्छ सीट पर इस बार पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Indore: Most of the ministers in Malwa Nimad, seats of former ministers stuck, reputation of Thakur, Saklecha
मालवा निमाड़ के मंत्रियों की सीट भी फंसी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मालवा निमाड़ की कुछ सीटों पर प्रदेश के मंत्री और पूर्व मंत्रियों ने चुनाव लड़े, लेकिन वे अपनी परंपरागत सीटों पर संघर्ष करते देखे गए। वे खुद अब परिणामों को लेकर चिंतित है। मंत्री अेामप्रकाश सकलेचा, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, उषा ठाकुर  को इस बार चुनाव के दौरान एंटी एंकमबेंसी फेक्टर से जूझना पड़ा और प्रतिद्वंदी ने भी चुनाव में अच्छी टक्कर दी। अब तीन दिसंबर को पता चलेगा कि प्रदेश सरकार के मंत्री मतदाता की कसौटी पर कितने खरे उतरे।

विज्ञापन

पांच सालों में प्रदेश की जनता ने दो सरकारें देखी। एक साल 28 दिन कमलनाथ सरकार ने प्रदेश में राज किया। फिर भाजपा ने अपनी सरकार बनाई। कमल नाथ सरकार में भी मालवा निमाड़ से दस से ज्यादा विधायक मंत्री बने थे, लेकिन इस बार उनकी सीट भी फंसी हुई है। राऊ से पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को मधु वर्मा ने तगड़ी टक्कर दी है। वर्मा को शहरी वार्डों में हुई ज्यादा वोटिंग से उम्मीद है।

विज्ञापन

वर्मा को पहली बार मिली कड़ी टक्कर

महेश्वर सीट से कमल नाथ सरकार में मंत्री रही विजयलक्ष्मी सौधो को भी चुनाव में कड़े संघर्ष से गुजरना पड़ा है। राजकुमार मेव और साधौ के बीच कड़ा मुकाबला रहा। कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली सोनकच्छ सीट पर इस बार पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा। इंदौर जिले के भाजपा अध्यक्ष राजेश सोनकर ने कम समय मिलने के बावजूद मुकाबले को कड़ा बना दिया है और अब परिणाम किसी के भी पक्ष में आ सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उषा की सीट पर रहा त्रिकोणीय संघर्ष

भाजपा सरकार में पर्यटन मंत्री रही उषा ठाकुर को भी महू सीट से चुनौती मिली। कांग्रेस के राम किशोर शुक्ला के अलावा कांंग्रेस के बागी अंतर सिंह दरबार के मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणीय हो चुका है। महू शहरी क्षेत्र में उषा ठाकुर के खिलाफ नकारात्मक माहौल रहा। उन्हें ग्रामीण क्षेत्र से उम्मीद है। बदनावर सीट से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को भी कांग्रेस उम्मीदवार भंवर सिंह शेखावत ने कड़ी टक्कर दी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed