फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: More than three lakh devotees are expected to gather in Khajrana in the New Year, traffic arrangements

Indore: खजराना में नए साल में तीन लाख से ज्यादा भक्तों के जुटने की उम्मीद, ट्रैफिक व्यवस्था बदली

Wed, 31 Dec 2025 10:02 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 31 Dec 2025 10:02 AM IST
सार

नए साल के पहले दिन खजराना गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। ए्क जनवरी को यहाँ तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुँचने का अनुमान है, जिसके लिए प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा और सुगम दर्शन के विशेष प्रबंध किए हैं।

विज्ञापन
Indore: More than three lakh devotees are expected to gather in Khajrana in the New Year, traffic arrangements
बैरिकेड लगाने के विरोध मेें भक्तों ने दिया धरना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना मंदिर में नए साल पर तीन लाख से अधिक भक्तों के जुटने की उम्मीद है। सुबह से लेकर रात तक मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहेगा। भीड़ के अनुमान को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। मंदिर आने वाले भक्त खजराना चौराहा से रिंग रोड और गणेश पुरी आ सकेंगे, लेकिन उन्हें वापस खजराना चौराहा जाने के लिए पुराने खजराना मार्ग का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

 

 मंदिर समिति के मैनेजर घनश्याम शुक्ला ने बताया कि मंदिर  परिसर में एक जनवरी को देखते हुए विशेष दर्शन की व्यवस्था की गई है। भक्त चलित दर्शन के माध्यम से दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा भक्तों के लिए चार कतारों में दर्शन की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए बैरिकेड लगाए गए हैं। मंदिर समिति एक जनवरी को सुबह पांच बजे मंदिर के पट खोलेगी और विशेष आरती आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन



सुबह से लेकर रात तक भक्त दर्शन कर सकेंगे। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए परिसर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। वहीं, 31 दिसंबर की रात को साढ़े 11 बजे तक मंदिर खुला रहेगा और उस समय परिसर में मौजूद समस्त भक्तों के लिए दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। यातायात पुलिस भी खजराना चौराहे पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए तैनात रहेगी। सर्विस रोड पर आवागमन बाधित न हो, इसके लिए गणेश पुरी में भी पुलिस बल तैनात रहेगा और नो पार्किंग क्षेत्र में वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रसाद विक्रेता बैरिकेड लगाने से नाराज

खजराना मंदिर परिसर में भक्तों की सुविधा के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं। इस बार प्रसाद की दुकानों के सामने से ही बैरिकेड लगा दिए गए हैं, जिसका प्रसाद विक्रेताओं ने विरोध किया है। उनका तर्क है कि बैरिकेड लगाने के कारण भक्त दुकानों से प्रसाद नहीं खरीद पाएंगे। सामान्यतः भक्त अपने जूते-चप्पल भी दुकानों के बाहर ही उतारते हैं, इसलिए दुकान वाले हिस्से को बैरिकेड से मुक्त रखा जाना चाहिए। इसी विरोध के स्वरूप मंगलवार को दुकानें बंद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed