फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: More than ten racks of fertilizer arrived in Indore in two months, Congress said there is no fertilize

Indore: इंदौर में दो माह में आए खाद के दस से ज्यादा रैक, कांग्रेस ने कहा सोसायटी में खाद नहीं

Tue, 29 Oct 2024 07:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 29 Oct 2024 07:24 PM IST
सार

कांग्रेस के इंदौर जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि खाद किसानों को नहीं मिल रही है। अफसर इन खाद को कहां भेज रहे है। इसका ब्यौरा दिया जाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों के कई किसान चक्कर काटने के बजाए निजी तौर पर खाद खरीद रहे है।

विज्ञापन
Indore: More than ten racks of fertilizer arrived in Indore in two months, Congress said there is no fertilize
खाद की कमी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के कई जिलों में खाद का संकट गहरा है। दीपावली के त्यौहार के समय किसान खाद के लिए कतार लगा रहे है, लेकिन इंदौर में अफसरों की माने तो खाद की ज्यादा किल्लत नहीं है।

विज्ञापन

 

 

दो माह में खाद के दस ज्यादा रैक इंदौर आ चुके है और किसानों को कतार लगाने की जरुरत नहीं पड़ रही है, लेकिन कांग्रेस नेता आरोप लगा रहे है कि खाद देने में भेदभाव किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की सोसाइटियों में खाद पहुंच ही नहीं रहती तो कतार कहां लगेगी। वहां पहुंचने से पहले खाद कुछ खास लोगों के यहां जा रहा है। खाद बांटने में भी विभाग भेदभाव कर रहे है।

विज्ञापन

 

किसान रबी की फसल की बुआई के लिए परेशान हो रहे है। जिन खेतों में बोवनी कर दी गई है। वहां किसान डीएपी खाद फसलों को देना चाहते है, लेकिन खाद वितरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को आवश्यकता के अनुसार खाद नहीं मिल पा रही है। किसान व्यापारियों से महंगे दामों पर खाद खरीद रहे है। कृषि विभाग के अधिकारी एसएस राजपूत का कहना है कि इंदौर में खाद पर्याप्त है। लगातार रैक आ रहे है और किसानों को दिए जा रहे है। इंदौर व  आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खाद की कमी नहीं है।

 

खाद नहीं मिल रही किसानों को

 

कांग्रेस के इंदौर जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि खाद किसानों को नहीं मिल रही है। अफसर इन खाद को कहां भेज रहे है। इसका ब्यौरा दिया जाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों के कई किसान चक्कर काटने के बजाए निजी तौर पर खाद खरीद रहे है। सरकार खाद वितरण के मामले में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed