फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Monitoring of corona cases started in Indore, there is no government center for testing

Indore: इंदौर में कोरोना के मामलों की निगरानी शुरू, नहीं है जांच के लिए कोई सरकारी सेंटर

Sun, 25 May 2025 12:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 25 May 2025 12:38 PM IST
सार

मुख्य स्वास्थ्य व चिकित्सा अधिकारी बीएल सैत्या ने कहा कि कोरोना के मामले सामने आ रहे है, लेकिन चिंता की बात नहीं है। यदि फिर से कोरोना की नई लहर आती है तो शहर में छह हजार ऑक्सीजन बेड तैयार है। इसके अलावा तीन हजार आईसीयू बेड भी है।

विज्ञापन
Indore: Monitoring of corona cases started in Indore, there is no government center for testing
एम वाय अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में लगातार दूसरे दिन कोरोना के दो मरीज मिले है। इनमें से तीन मरीज दूसरे शहर के है, जबकि एक मरीज इंदौर का है, लेकिन वह केरल से आया था। उसके बाद उसकी तबीयत खराब हुई। देश के दूसरे शहरों में भी कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे है। इंदौर में अभी सिर्फ चार मामले सामने आए है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने  सामने आए केसेस की निगरानी शुरू कर दी है और सर्तकता बरती जा रही है।

विज्ञापन

 

इससे जुड़ी खबर पढ़ें:  इंदौर में मिले कोरोना के दो नए मरीज, पांच माह में पांच मरीज मिले

विज्ञापन

यदि शहर में कोरोना की नई लहर आती है तो अलग-अलग अस्पतालों में चौदह हजार बेड उसके लिए रखे जाएंगे। अभी इंदौर में स्वास्थ्य विभाग ने कोराना की जांच के लिए सरकारी सेंटर शुरू नहीं किया है। शहर की पांच लैबों में निजी तौर पर कोरोना की जांच की जा रही है। वहां से जो सेंपल पाजेटिव आ रहे है। उन सेंपलों की जांच फिर मेडिकल काॅलेज की लैब में कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छह हजार ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था

मुख्य स्वास्थ्य व चिकित्सा अधिकारी बीएल सैत्या ने कहा कि कोरोना के मामले सामने आ रहे है, लेकिन चिंता की बात नहीं है। यदि फिर से कोरोना की नई लहर आती है तो शहर में छह हजार ऑक्सीजन बेड तैयार है। इसके अलावा तीन हजार आईसीयू बेड भी है।


उन्होंने बताया कि चार मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री निकाली गई है। एक परिवार में बच्ची संक्रमित हुई है। परिवार गुजरात से महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आया था। तबीयत खराब होने पर इंदौर की लैब में जांच कराई। दो अन्य मरीज भी दूसरे शहर के है,जबकि एक मरीज इंदौर निवासी है। सभी मरीजों में बीमारी के गंभीर लक्षण नहीं है। यदि शहर में कोरोना के मामले बढ़ते है तो फिर विभाग जांच कराने के लिए सेंटर बना सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed