{"_id":"66604ce857dec105600bdf53","slug":"indore-minister-vijayvargiya-said-the-credit-for-lalwani-s-biggest-victory-goes-to-aksham-bam-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: लोकसभा चुनाव में देश की सबसे बड़ी जीत पर बोले विजयवर्गीय,लालवानी की विराट जीत का श्रेय इस शख्स को दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: लोकसभा चुनाव में देश की सबसे बड़ी जीत पर बोले विजयवर्गीय,लालवानी की विराट जीत का श्रेय इस शख्स को दिया
Wed, 05 Jun 2024 06:07 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 05 Jun 2024 06:07 PM IST
सार
विजयवर्गीय ने कहा कि शंकर लालवानी को पौनेे 12 लाख वोटों की जीत मिली है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड हैै। शायद ही इसे कोई तोड़ पाए। लालवानी की सबसे बड़ी जीत का श्रेय अक्षय बम को जाता है।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पर्यावरण दिवस पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने विधानसभा क्षेत्र की एक बावड़ी की सफाई केे लिए पहुंचे। वहां मंच से उन्होंने भाजपा की जीत का श्रेय कांग्रेस प्रत्याशी रहे अक्षय बम को दिया। अक्षय ने नाम वापसी के अंतिम दिन फॉर्म वापस ले लिया था और इंदौर में कोई कांग्रेस उम्मीदवार नहीं था।
विज्ञापन
विजयवर्गीय ने कहा कि शंकर लालवानी को पौनेे 12 लाख वोटों की जीत मिली है। यह अपने आपमें एक रिकॉर्ड हैै। शायद ही इसे कोई तोड़ पाए। लालवानी की सबसे बड़ी जीत का श्रेय अक्षय बम को जाता है। उनके कांग्रेस छोड़ने के साहसिक निर्णय के कारण ही यह जीत हमें मिली है।
विज्ञापन
विजयवर्गीय ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अक्षय बम के लिए तालियां भी बजवाईं। इसके बाद विजयवर्गीय पंचकुइया क्षेत्र की बावड़ी व घाटों की सफाई करने पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने कान्ह नदी का निरीक्षण भी किया। नदी किनारे गाद और गंदगी देख विजयवर्गीय ने अफसरों से पूछा कि बारिश से पहले नदी को साफ करने की प्लानिंग नहीं हुई क्या? इसके बाद उन्होंने कहा कि यदि समय पर नदी साफ नहीं हुई तो फिर शहर की निचली बस्तियों में पानी भरेगा।
विज्ञापन
उन्होंने अफसरों को नदी से गाद हटाने के निर्देश दिए और कहा कि नदी से निकली गाद ज्यादा समय तक किनारों पर न रखें। बारिश आने पर गाद फिर नदी में चली जाएगी। विजयवर्गीय ने पर्यावरण दिवस पर अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लिया और पौधेे लगाए।
