फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Vijayvargiya said that if Shivaji Maharaj was not there, his name would have been Kalimuddin

Indore: मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि यदि शिवाजी महाराज नहीं होते तो उनका नाम कैलाश की जगह कलीमुद्दीन होता

Thu, 20 Feb 2025 06:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 20 Feb 2025 06:32 PM IST
सार

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा कि मुगलों ने देश के कई हिस्सों में आक्रमण किए और हिन्दू परिवारों पर अत्याचार किए, लेकिन मालवा व उसके आसपास के क्षेत्र में मुगल प्रवेश नहीं कर पाए।

विज्ञापन
Indore: Minister Vijayvargiya said that if Shivaji Maharaj was not there, his name would have been Kalimuddin
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में शिवाजी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश का मालवा क्षेत्र शिवाजी के कारण ही मुगलों के आंतक से बचा रहा। उन्होंने यह भी कहा यदि शिवाजी महाराज नहीं होते तो उनका नाम कैलाश की जगह कलीमुद्दीन होता। उनके इस बयान की बड़ी चर्चा है।

विज्ञापन

 

इंदौर के नेहरू स्टेडियम स्थित शिवाजी प्रतिमा स्थल पर शहर के कई सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोग व राजनेता माल्यार्पण करने पहुंचे थे। प्रतिमा पर पुष्पहार चढ़ाने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा कि मुगलों ने देश के कई हिस्सों में आक्रमण किए और हिन्दू परिवारों पर अत्याचार किए, लेकिन मालवा व उसके आसपास के क्षेत्र में मुगल प्रवेश नहीं कर पाए।

विज्ञापन



यदि शिवाजी महाराज नहीं होते तो उनका नाम कैलाश की जगह कलीमुद्दीन होता। उन्होंने कहा कि मालवा क्षेत्र की रक्षा मराठा शासकों ने की। शिवाजी प्रतिमा के अलावा विजयवर्गीय ने उनकी माता की प्रतिमा पर जाकर भी माल्यार्पण किया। प्रतिमा स्थल पर विजयवर्गीय के अलावा विधायक रमेश मेंदोला भी पहुंचे थे और वे एक रैली में भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed