फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Vijayvargiya said - No matter how much reputation I have outside, my wife does not give me mo

Indore: मंत्री विजयवर्गीय ने कहा-बाहर कितनी भी साख हो, मुझे पत्नी तीन हजार रुपये से ज्यादा नहीं देती

Sun, 28 Jan 2024 11:30 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 28 Jan 2024 11:30 AM IST
सार

विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार में वित्त मंत्रालय सबसे महत्पूर्ण होता है।  देश का यह मंत्रालय एक महिला के हाथ में है। परिवार में भी यह जिम्मेदारी महिला संभालती है। फिर उन्होंने पत्नी आशा विजयवर्गीय का जिक्र छेड़ दिया।

विज्ञापन
Indore: Minister Vijayvargiya said - No matter how much reputation I have outside, my wife does not give me mo
कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक प्रकाश दीक्षित का सम्मान किया गया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंडियन डेंटल एसोसिएशन के कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने हाथ खर्च को लेकर राज खोला  और श्रौता ठहाके मारकर हंसने लगे। दरअसल वे सरकार की फायनेंस मिनिस्ट्री के बारे में बोल रहे थे।

विज्ञापन

विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार में वित्त मंत्रालय सबसे महत्पूर्ण होता है। देश का यह मंत्रालय एक महिला के हाथ में है। परिवार में भी यह जिम्मेदारी महिला संभालती है। फिर उन्होंने पत्नी आशा विजयवर्गीय का जिक्र छेड़ दिया और कहा कि मैं दोस्तों से कई बार मजाक में कहता हूं कि बाजार में भले ही मेरी कितनी भी साख हो, लेकिन घर में तीन हजार रुपये की है।

विज्ञापन


घर से निकलते समय पत्नी तीन हजार रुपये से ज्यादा नहीं देती। जब मैं जल्दी तीन हजार रुपये खर्च कर देता हुं तो कहती है कि इतनी जल्दी पैसे कैसे खर्च हो गए तो मैने बताता हुं कि कुछ मंदिरों में गया था। मैं मैनेजमेंट के बारे में बता रहा है कि आखिर महिलाएं किस तरह इसे संभालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से हमारी वित्त मंत्री महिला है। एसोसिएशन के कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने वरिष्ठ चिकित्सक डा. प्रकाश दीक्षित का सम्मान भी किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारी डा. प्रशांत रेड्डी, डाॅ.अर्पणा गांगुली आदि मौजूद थे। चार दिवसीय कांफ्रेंस में देशभर से डेंटिस्ट आए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed