फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Vijayvargiya said - deteriorating traffic is an ugly stain on the face of the city, we will c

Indore: मंत्री विजयवर्गीय ने कहा-बिगड़ा ट्रैफिक शहर के चेहरे पर बदनुमा दाग, इसे मिलकर करेंगे साफ

Mon, 05 Aug 2024 08:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 05 Aug 2024 08:06 PM IST
सार

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर के ट्रैफिक को लेकर जो नकारात्मक मानसिकता है, पहले हमें उससे बाहर निकलना होगा। इंदौर को ट्रैफिक में नंबर वन मान कर अभियान से जुड़े, ट्रैफिक के नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
Indore: Minister Vijayvargiya said - deteriorating traffic is an ugly stain on the face of the city, we will c
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर को ट्रैफिक में नंबर वन बनाने के अभियान की शुरुआत सोमवार से की गई। इस दौरान ट्रैफिक मित्रों का सम्मान किया गया। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर को हम विकसित होते देख रहे है। हम सफाई और हरियाली मेें नंबर वन हो चुके है, लेकिन बिगड़ा ट्रैफिक हमारे शहर का बदनुमा दाग है, इसे सालभर में मिटाना है।

विज्ञापन


निगम परिषद के दो साल पूरे हुए। जब तीन साल पूरे हो, तो इंदौर ट्रैफिक में नंबर वन होना चाहिए।इंदौर की प्रगति की राह में सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंदौर में जनसंख्या के आधार पर सबसे ज्यादा वाहन है। सप्ताह में एक दिन कार वालों को सायकिल चलाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पहले गरीब लोग सायकिल चलाते थे, लेकिन अब अमीर लोग सेहत ठीक रखने के लिए सायकिल चलाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ट्रैफिक भी सुधरेगा और सेहत भी ठीक होगी। विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में नशे के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए।इंदौर नशा मुक्त होना चाहिए,ताकि युवा नशे से दूर रहे।

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर के ट्रैफिक को लेकर जो नकारात्मक मानसिकता है, पहले हमें उससे बाहर निकलना होगा। इंदौर को ट्रैफिक में नंबर वन मान कर अभियान से जुड़े, ट्रैफिक के नियमों का पालन करें।




ट्रैफिक में खुद सुधार नजर आने लगेगा। मेयर ने कहा कि प्रवासी सम्मेलन के दौरान सप्ताहभर तक शहर के किसी भी चौराहे पर जाम नही लगा। पौधारोपण अभियान के समय भी ट्रैफिक जाम नही हुआ। इंदौर सुगम ट्रैफिक में नंबर वन होगा। इंदौर में ट्रैफिक सुधार के संसाधन की व्यवस्था नगर निगम लगातार कर रहा है।


पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने कहा कि इंदौर ने जो कुछ ठाना वो करके दिखाया। सफाई,हरियाली में हम नंबर वन बन गए, अब ट्रैफिक की बारी है। इंदौर में ट्रैफिक की रोटरी को लेकर लगता है कि रोटरी मूर्तियों को लगाने के लिए लगाई जाती है, लेकिन यह ट्रैफिक को सुचारू बनाने के लिए होती है। वहां भी नियमों का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed