फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Vijayvargiya's hospitality may prove costly for Indore Congress city president Surjeet.

Indore: इंदौर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरजीत को महंगी पड़ सकती है मंत्री विजयवर्गीय की आवभगत

Sun, 21 Jul 2024 08:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 21 Jul 2024 08:37 PM IST
सार

मंत्री विजयवर्गीय जब भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा के सााथ गांधी भवन पहुंचे थे तो सुरजीत ने उनका स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर किया था। इसके अलावा गले भी मिले। अन्य नेतागणों को भी गांधी भवन बुलाया गया था।

विज्ञापन
Indore: Minister Vijayvargiya's hospitality may prove costly for Indore Congress city president Surjeet.
कांग्रेस कार्यालय में विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में 14 जुलाई को बने 12 लाख पौधों के विश्व रिकार्ड का आमंत्रण देने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अावगभगत कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा को मंहगी पड़ सकती है। भोपाल में हुई कांग्रेस की बैैठक में यह मुद्दा उठा।

विज्ञापन

 

माना जा रहा है कि जल्दी ही उन्हें हटाकर इंदौर मेें नया शहर अध्यक्ष किसी नेता को बनाया जा सकता है। सुरजीत की नियुक्ति पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल नाथ ने की थी।

विज्ञापन


उससे पहले पटवारी ने अरविंद बागड़ी की पैरवी कर उन्हें शहर अध्यक्ष बनवाया था, लेकिन उन पर फूलछाप कांग्रेसी का अारोप लगाते हुए कई कांग्रेसियों ने उनका विरोध किया था। इसके बाद उन्हें हटाकर सुरजीत को अध्यक्ष बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

फूलों से किया था स्वागत

मंत्री विजयवर्गीय जब भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा के सााथ गांधी भवन पहुंचे थे तो सुरजीत ने उनका स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर किया था। इसके अलावा गले भी मिले। अन्य नेतागणों को भी गांधी भवन बुलाया गया था।




उनके गांधी भवन पहुंचने पर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सूरी ने नाराजगी जताते हुए पोस्ट की थी। जिसकी बड़ी चर्चा रही। इसके बाद से ही यह मुद्दा भी गरमा रहा था, हालांकि कांग्रेस नेता पौधे लगाने रेवती रेंज नहीं पहुंचे। विजयवर्गीय ने कांग्रेसजनों के लिए वहां गांधी वन भी बनाकर रखा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed