फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Kailash Vijayvargiya said - Be it CM or minister, there is no problem in fighting for Indore

Indore: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले - सीएम हो या मंत्री, इंदौर के लिए झगड़ा करने में तकलीफ नहीं होती

Sat, 02 Aug 2025 11:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 02 Aug 2025 11:27 PM IST
सार

विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर के लोग वफादार है। यहां के लोग काम नहीं भूलते। मेरे महापौर काल में हुए कामों को लोग अभी भी याद करते है। अब केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है। इंदौर के विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन
Indore: Minister Kailash Vijayvargiya said - Be it CM or minister, there is no problem in fighting for Indore
कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मुझे बहुत कुछ दिया है। इंदौरवासियों के प्रेम और आशीर्वाद के कारण मेरी देश-प्रदेश में पहचान है। इंदौर के लिए मै कुछ भी कर सकता हूं। सीएम हो या मंत्री इंदौर के लिए झगड़ने में मुझे तकलीफ नहीं होती है।

विज्ञापन


यह बात नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राऊ में आयोजित एक समारोह में कही। उन्होंने कहा कि मैं शहर के बाहर रहता हूँ तो मुझे होम सिकनेस नहीं होती लेकिन इंदौर की याद आती है। यहां को आबोहवा, लोगों के प्रेम का अलग ही आनंद है। मुझे इंदौर ही अच्छा लगता है।

विज्ञापन

 

इंदौर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके है कि इंदौर एक नया दौर है। स्वाद और स्वच्छता की राजधानी है। इंदौर अभी स्वच्छता में नंबर वन है। अब हर क्षेत्र में नंबर वन होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर के लोग वफादार है। यहां के लोग काम नहीं भूलते। मेरे महापौर काल में हुए कामों को लोग अभी भी याद करते है। अब केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है। इंदौर के विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी।

 

विजयवर्गीय ने समारोह में आठ करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। समारोह में मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि इंदौर में विकास तेजी से हो रहा है। इंदौर ने 20 साल में टेम्पो से मेट्रो तक का सफर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed