फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: MIC meeting was announced to be held in the cleaned drain of Indore, but now it will be held in the ro

Indore: इंदौर के साफ किए नाले में की थी एमआईसी बैठक करने की घोषणा, लेकिन अब कक्ष में होगी

Tue, 18 Mar 2025 08:01 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 18 Mar 2025 08:01 AM IST
सार

इंदौर स्वच्छता में लगातार सात बार से सरजात है।नगर निगम ने शहर के पुराने घाटों को संवारने के काम भी हाथ में लिया है। इसी कड़ी में छह माह में पिलियाखाल नाले को सुंदर बनाया गया है। यहां महापौर परिषद बैठक होना थी, लेकिन अब वह टल गई।

विज्ञापन
Indore: MIC meeting was announced to be held in the cleaned drain of Indore, but now it will be held in the ro
इस नाले में होना थी बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की महापौर परिषद की बैठक मंगलवार को महापौर काऊंसिल कक्ष में होगी। इसमें 30 से ज्यादा एजेंडों पर चर्चा होगी और उन्हें स्वीकृृति दी जाएगी। पिछली बार महापौर परिेषद की बैठक महापौर कार्यालय में हुई थी। उसके बाद नगर निगम ने इंदौर के पिलियाखाल नाले को साफ किया था।

विज्ञापन

 

उसका दौरा करने गए मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने तब घोषणा की थी कि अगली महापौर परिषद बैठक सूखाए गए नाले में होगी, लेकिन अब उस घोषणा को पूरा नहीं किया जा रहा है। मंगलवार को होने वाली बैठक का स्थान पिलियाखाल नाले के बजाए नगर निगम मुख्यालय रखा गया है।

विज्ञापन

 

इंदौर स्वच्छता में लगातार सात बार से सरजात है। हर साल सफाई में कुछ नवाचार किया जाता है। नगर निगम ने शहर के पुराने घाटों को संवारने के काम भी हाथ में लिया है। इसी कड़ी में छह माह में पिलियाखाल नाले को सुंदर बनाया गया है। यहां महापौर परिषद बैठक होना थी, लेकिन अब वह टल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन



अफसर इसकी वजह भी नहीं बता पा रहे है, हालांकि पिछले दिनों इंदौर में मध्य प्रदेश महापौर काऊंसिल का सम्मेलन इंदौर में हुआ था। तब इंदौर आए अन्य शहरों के मेयरों ने पिलियाखाल नाले में जाकर सामूहिक योग अभ्यास किया था। शहर में कुछ बेकलन को भी साफ किया गया है और वहां कई खेल गतिविधियां भी हो चुकी है। पिलियाखाल नाले के अलावा गणगौर घाट को भी नगर निगम सुंदर बना रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed