फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Metro train will run in Indore from tomorrow - more than 900 passengers will be able to travel at a ti

Indore Gaurav Diwas:इंदौर में मेट्रो ट्रेन कल से चलेगी -एक बार में 900 से ज्यादा यात्री कर सकेंगे सफर

Fri, 30 May 2025 07:13 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 30 May 2025 07:13 AM IST
सार

31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका भोपाल से वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद पहले सप्ताह तक यात्री मुफ्त में सफर कर सकेंगे। मेट्रो इंदौर में गांधी नगर से शुरुआती पांच स्टेशन पर चलेगी।

विज्ञापन
Indore: Metro train will run in Indore from tomorrow - more than 900 passengers will be able to travel at a ti
मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए तैयार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक दिन बाद मेट्रो ट्रेन चलने को तैयार है। लोक परिवहन की दिशा में यह बड़ा कदम होगा, हालांकि अभी छह किलोमीटर हिस्से में ही मेट्रो ट्रेन चलेगी। 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका भोपाल से वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद पहले सप्ताह तक यात्री मुफ्त में सफर कर सकेंगे। मेट्रो इंदौर में गांधी नगर से शुरुआती पांच स्टेशन पर चलेगी।एक बार में 980 से ज्यादा यात्री कर सकेंगे।

विज्ञापन

 

शुरुआत में मेट्रो के चार से पांच सेट चलाए जाएंगे। एक सेट में तीन कोच (डिब्बे) रहेंगे। मेट्रो ट्रेन के एक स्टेशन पर रुकने का समय दो मिनट होगा। प्रत्येक स्टेशन की दूरी दो से तीन मिनट में पूरी होगी। दो स्टेशनों के बीच का किराया 20 रुपए होगा।

विज्ञापन

 

सभी कोच स्टेनलेस स्टील के है। मेट्रो कोच सफेद और पीले रंग के लुक में बनाए गए हैं। सभी डिब्बे स्टेनलेस स्टील से बने हैं। पहले और तीसरे कोच के आगे का हिस्सा इंजन की तरह भी काम करेगा, जबकि बीच का कोच ट्रेलर कार है। अभी मेट्रो को लोको पायलेट चलाएंगे। बाद में इसका संचालन ऑटोमैटिक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-मध्यभारत में शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना शहर ,स्कूल-कॉलेज और कोचिंग में कैसे बना नंबर वन

तीन कोच की रहेगी एक ट्रेन

इंदौर में इस तरह के कुल 75 कोच आएंगे। शुरुआत में तीन-तीन कोच की 25 ट्रेन चलाई जाएगी। शहर में चार रूट पर मेट्रो चलाई जानी है। एक रूट एयरपोर्ट से गांधी नगर, रेडिसन चौराहा, पलासिया और बंगाली होते हुए एयरपोर्ट तक रहेगा। वर्तमान में इसी रूट के छह किमी हिस्से में गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 तक का कमर्शियल रन किया जा रहा है।



ये भी पढ़ें-30 साल में तय किया तांगे से मेट्रो तक का सफर, लेकिन इससे नहीं मिला छुटकारा

कोच में आमने-सामने की बैठक व्यवस्था

हर कोच में आमने-सामने की लम्बी सीटें हैं। इन सीटों पर 45 से ज्यादा यात्री बैठ सकेंगे। हर कोच के दरवाजे स्वचलित है। करीब 350 लोग यात्रा कर सकेंगे। बीच वाले हिस्से और दरवाजे तक पर्याप्त जगह है, जहां 300 से ज्यादा यात्री खड़े हो सकेंगे। कोच में यात्रियों के मोबाइल चार्जिंग के लिए पर्याप्त पॉइंट हैं।

67 मीटर लंबी है एक ट्रेन

तीनों कोच को जोड़ने के बाद एक ट्रेन बनती है, जिसकी लम्बाई 67 मीटर है। जब ट्रेन एक छोर से शुरू होगी और आखिरी स्टेशन तक जाएगी तो फिर सबसे आखिरी कोच से यह शुरू होगी। इस तरह पहला और आखिरी कोच ड्राइविंग पार्ट के रूप में भी काम करेगा। यह 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed