फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Metro train coaches ready in Baroda, first batch will arrive by August 27

Indore: इंदौर मेट्रो ट्रेन के कोच बड़ौदा में तैयार, 27 अगस्त तक आएगी पहली खेंप

Fri, 18 Aug 2023 02:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 18 Aug 2023 02:22 PM IST
सार

गांधी नगर में मेट्रो स्टेशन का काम पूरा हो चुका है। यह इंदौर का सबसे बड़ा स्टेशन होगा और यहां रात को ट्रेनों की पार्किंग भी होगी। 27 अगस्त को आने वाले कोच भी रही रखे जाएंगे। इंदौर में चालक रहित मेट्रो ट्रेन चलेगी।

विज्ञापन
Indore Metro train coaches ready in Baroda, first batch will arrive by August 27
गुजरात में इंदौर मेट्रो के कोच तैयार। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में छह किलोमीटर लंबे प्रायरिटी काॅरिडोर पर सितंबर में ट्रायल रन के लिए सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए बड़ौदा में मेट्रो ट्रेन के कोच तैयार हो रहे है। 27 अगस्त तक कोच इंदौर आना शुरू हो जाएंगे। उन्हें गांधी नगर मेट्रो स्टेशन पर रखा जाएगा। ट्रायल रन की तैयारियों की समीक्षा करने शुक्रवार मेट्रो कार्पोरेशन के एमडी मनीष सिंह इंदौर आए। उन्होंने गांधी नगर में अफसरों की बैठक ली और बचे हुए काम जल्दी पूर्ण करने को कहा।

विज्ञापन

सितंबर में ट्रायल रन गांधी नगर स्टेशन से एमआर-10 ब्रिज तक होगा। छह किलोमीटर हिस्से में पटरियां बिछाने, विद्युतीकरण सहित अन्य काम हो चुके है, लेकिन मेट्रो स्टेशन आकार नहीं ले पाए है। वैसे भी ट्रायल रन के दौरान मेट्रो को कही रोका नहीं जाएगा।

विज्ञापन

संगठनों के पदाधिकारियों को भी कराएंगे सवारी

अफसरों ने ट्रायल रन में शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों को भी मेट्रो की सैर कराई जाएगी। इंदौर में लाइट मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। बड़ौदा के सावली क्षेत्र के कारखाने में इंदौर मेट्रो के कोच का निर्माण हो रहा है। कोच की लंबाई 126 मीटर की रहेगी और उसमें एक बार में 400 से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमडी मनीष सिंह ने 10 सितंबर तक ट्रायल रन की तैयारियों का लक्ष्य दिया है। उन्होंने अफसरों से कहा कि छह किलोमीटर वाले हिस्से में शत प्रतिशत काम पूरे हो जाए। उधर गांधी नगर में मेट्रो स्टेशन का काम पूरा हो चुका है। यह इंदौर का सबसे बड़ा स्टेशन होगा और यहां रात को ट्रेनों की पार्किंग भी होगी। इंदौर में चालक रहित मेट्रो ट्रेन चलेगी। इंदौर के ट्रेक की खासियत यह है कि मेट्रो को बिजली सप्लाय करने के लिए अेावर हेड लाइन नहीं रहेगी, बल्कि ट्रेक पर अलग से बिजली सप्लाय के लिए एक ट्रेक बिछाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed