Indore: देवी अहिल्या की प्रतिमा रखकर होगी बैठक, मालवी शैली में सजा राजवाड़ा चौक
देवी अहिल्या की प्रतिमा बैठक हाल में रखी है। हाल के मध्य मंत्रियों के लिए भी सिंहासन वाली कुर्सियां लगाई गई है और सामने नक्काशी वाले पटिए रखे गए है। बैठक के मद्देनजर राजवाड़ा के आसपास पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए है और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है।
विस्तार
इंदौर में मंगलवार को राजवाड़ा में शाही अंदाज में बैठक होने जा रही है, लेकिन बैठक के दौरान मुख्मयंत्री मोहन यादव से आगे देवी अहिल्या विराजमान रहेगी। हाल में एक तख्त पर तीन फुट ऊंची देवी अहिल्या की प्रतिमा सफेद प्रतिमा रखी गई है। उन्हें साक्षी मानकर ही कैबिनेट बैठक शुरू होगी।
विरासत से विकास की थीम पर आयोजित इस बैठक के बहाने सरकार शहरवासियों यह संदेश देना चाहती है कि विकास के साथ प्रदेश की संस्कृति भी उनके लिए मायने रखती है। इंदौर से पहले महेश्वर में भी प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक हो चुकी है।देवी अहिल्या की प्रतिमा बैठक हाल में रखी गई। हाल के मध्य मंत्रियों के लिए भी सिंहासन वाली कुर्सियां लगाई गई है और सामने नक्काशी वाले पटिए रखे गए है, लेकिन सुबह बैठक व्यवस्था में बदलाव किया गया। मंत्रियों के लिए कुशन वाली कुर्सी लगाई गई।
बैठक के मद्देनजर राजवाड़ा के आसपास पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए है और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है। राजवाड़ा चौक को भी मालवी थीम पर सजाया गया है। उद्यान में रंगीन पताकाएं, सजावटी बर्तन और मूर्तियां लगाई गई है।
प्राणी संग्रहालय में छोड़ा कोबारा
मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 9 बजे इंदौर के प्राणी संग्रहाल पहुंचे। बैटरी कार से वे सांप घर पहुंचे फिर उन्होंने कोबर प्रजाति का सांप को कांच के पिंजरे में छोड़ा। वे करीब पंद्रह मिनट वहां रुके। इसके बाद लालबाग पहुंच गए।
