फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Meeting will be held by placing the statue of Goddess Ahilya, Rajwada Chowk decorated in Malvi style

Indore: देवी अहिल्या की प्रतिमा रखकर होगी बैठक, मालवी शैली में सजा राजवाड़ा चौक

Tue, 20 May 2025 09:57 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 20 May 2025 09:57 AM IST
सार

देवी अहिल्या की प्रतिमा बैठक हाल में रखी है। हाल के मध्य मंत्रियों के लिए भी सिंहासन वाली कुर्सियां लगाई गई है और सामने नक्काशी वाले पटिए रखे गए है। बैठक के मद्देनजर राजवाड़ा के आसपास पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए है और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है।

विज्ञापन
Indore: Meeting will be held by placing the statue of Goddess Ahilya, Rajwada Chowk decorated in Malvi style
सीएम की कुर्सी के आगे देवी अहिल्या विराजमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मंगलवार को राजवाड़ा में शाही अंदाज में बैठक होने जा रही है, लेकिन बैठक के दौरान मुख्मयंत्री मोहन यादव से आगे देवी अहिल्या विराजमान रहेगी। हाल में एक तख्त पर तीन फुट ऊंची देवी अहिल्या की प्रतिमा सफेद प्रतिमा रखी गई है। उन्हें साक्षी मानकर ही कैबिनेट बैठक शुरू होगी।

विज्ञापन

 

विरासत से विकास की थीम पर आयोजित इस बैठक के बहाने सरकार शहरवासियों यह संदेश देना चाहती है कि विकास के साथ प्रदेश की संस्कृति भी उनके लिए मायने रखती है। इंदौर से पहले महेश्वर में भी प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक हो चुकी है।देवी अहिल्या की प्रतिमा बैठक हाल में रखी गई। हाल के मध्य मंत्रियों के लिए भी सिंहासन वाली कुर्सियां लगाई गई है और सामने नक्काशी वाले पटिए रखे गए है, लेकिन सुबह बैठक व्यवस्था में बदलाव किया गया। मंत्रियों के लिए कुशन वाली कुर्सी लगाई गई।

विज्ञापन

 

बैठक के मद्देनजर राजवाड़ा के आसपास पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए है और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है। राजवाड़ा चौक को भी मालवी थीम पर सजाया गया है। उद्यान में रंगीन पताकाएं, सजावटी बर्तन और मूर्तियां लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्राणी संग्रहालय में छोड़ा कोबारा

मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 9 बजे इंदौर के प्राणी संग्रहाल पहुंचे। बैटरी कार से वे सांप घर पहुंचे फिर उन्होंने कोबर प्रजाति का सांप को कांच के पिंजरे में छोड़ा। वे करीब पंद्रह मिनट वहां रुके। इसके बाद लालबाग पहुंच गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed