फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Masked miscreants looted Rs 35 lakh, incident with road contractor's employees

Indore: नकाबपोश बदमाश 35 लाख रुपये लूट ले गए, रोड कांट्रेक्टर के कर्मचारियों के साथ वारदात

Fri, 02 Aug 2024 10:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 02 Aug 2024 10:28 PM IST
सार

यह घटना स्कीम नंबर 78 निवासी ठेकेदार रणवीर सिंह के कर्मचारियों के साथ हुई। उनका लसुडि़या क्षेत्र में दफ्तर है। पुलिस को रणवीर ने बताया कि कर्मचारी दफ्तर से घर पर रुपये लेकर जा रहे थे।

विज्ञापन
Indore: Masked miscreants looted Rs 35 lakh, incident with road contractor's employees
इंदौर में लूट की वारदात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के लसुडि़या क्षेत्र में दिनदहाड़े 35 लाख रुपये की लूट की वारदात हो गई। बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने रोड कांट्रेक्टर के कर्मचारियों से रुपये लूटे है। कर्मचारी रुपयों से भरा बैग ठेकेदार के घर पर रखने जा रहे थे, तभी बदमाशों ने चाकू दिखाकर धमकाया और बैग छिन लिया।

विज्ञापन


तीसरा बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। पुलिस को कर्मचारियों पर भी शंका है,क्योकि बेग की छिनाझपटी के दौरान उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई। पुलिस कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

 

यह घटना स्कीम नंबर 114 निवासी ठेकेदार रणवीर सिंह के कर्मचारियों के साथ हुई। उनका लसुडि़या क्षेत्र में दफ्तर है। दफ्तर से 500 मीटर दूरी पर ही रणवीर का घर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी अशोक और सोनू बैग में 35 लाख रुपये भरकर घर पर देने गए थे। घर के बाहर तीन बदमाश घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही कर्मचारी आए और बदमाशों ने चाकू दिखाकर बैग छिन लिया। कर्मचारी कुछ समझ पाते, उससे पहले बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। तीनों नें मुंह पर रुमाल बांध रखेे थे।

 

रणवीर ने बताया कि कर्मचारी दफ्तर से घर पर रुपये लेकर जा रहे थे। तभी उनके साथ लूट हुई। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी।



पुलिस को आशंका है कि बदमाश कर्मचारियों के परिचित हो सकते है,क्योकि उन्होंने रैकी कर रखी थी। वे पहले से ही ठेकेदार के घर के रास्ते में खड़े थे। पुलिस ठेकदार के यहां पूर्व में काम कर चुके कर्मचारियों की जानकारी भी जुटा रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed