फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Makar Sankranti was celebrated with great pomp in Indore, kite flying took place on the rooftops, lead

Indore: इंदौर में धूमधाम से मनी मकर संक्राति, छतों पर हुई पंतगबाजी, नेतागणों ने भी लड़ाए पेंच

Tue, 14 Jan 2025 07:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 14 Jan 2025 07:59 PM IST
सार

नेहरू स्टेडियम पर मेयर पुष्य मित्र भार्गव की अगुवाई में पतंग उत्सव मनाया गया। साथ में मंच पर गीत भी गूंज रहे थे। बड़ी संख्या में भाजपा के पार्षद और उनके परिवार यहां जुटे। किसी ने गिल्ली डंडा खेला तो किसी ने सितोलिया। इसके अलावा डांस भी चलता रहा।

विज्ञापन
Indore: Makar Sankranti was celebrated with great pomp in Indore, kite flying took place on the rooftops, lead
पतंग उड़ाते मंत्री विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मकर संक्राति का पर्व धूमधान से मनाया गया। कई जगह आयोजन भी हुए। शहर की पुरानी बसाहट मल्हारगंज में परिवारों ने छत पर पंतग उड़ाई और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखा। छतों पर म्यूजिक सिस्टम भी लगाए गए थे और शाम ढलते ही आतिशबाजी भी हुई। उधर पुलिस ने पतंग दुकानों पर भी जांच अभियान चलाया और प्रतिबंधित चायनीस मांझा जब्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू स्टेडियम पर मेयर पुष्य मित्र भार्गव की अगुवाई में पतंग उत्सव मनाया गया। साथ में मंच पर गीत भी गूंज रहे थे। बड़ी संख्या में भाजपा के पार्षद और उनके परिवार यहां जुटे। किसी ने गिल्ली डंडा खेला तो किसी ने सितोलिया। इसके अलावा डांस भी चलता रहा। इस मौके पर मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि मकर संक्राति का पर्व खुशहाली लाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा का संचार होता है। यह पर्व उत्साह, आनंद और नई उर्जा का प्रतीक है। कनकेश्वरी देवी परिसर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पंतग उड़ाई। डोर की चकरी विधायक रमेश मेंदोला ने संभाल रही थी। यहां भाजपा नेत्रियों ने सितोलिया खेली। कार्यक्रम में तिल-गुड़ भी बांटा गया। नेतागणों ने पंतग के पेंच भी लड़ाए।


मंदिर परिसरों को पंतग से सजाया

शहर में मंदिरों में भी आयोजन हुए। प्रसाद के रुप में गजक और तिल्ली से बनी मिठाईयां बांटी गई। रणजीत हनुमान मंदिर परिसर को पंतगों से सजाया गया। खजराना गणेश मंदिर में भी विशेष आरती हुई। बाणेश्वरी कुंड में भी पंतग उत्सव का आयोजन रखा गया था।

ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिस जवान

 

इंदौर में प्रतिबंधित चायनीस मांझे की बिक्री रोकने के लिए पुलिस जवान ग्राहक बनकर पतंग की दुकानों पर पहुंचे। मल्हारगंज की एक दुकान पर बड़ी संख्या में डोर जब्त की। यहां से दुकानदार हिमेश देव को पकड़ा। असके अलावा खजराना क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में डोर जब्त की गई। इंदौर के समीप पीथमपुर में चायनीस मांझे के कारण एक युवक घायल हो गया। मांझे से उसकी गर्दन कट गई। उसे एक निजी अस्तपाल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed