फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Mahajan said - Nature takes care of us, we should take care of it, planted fruit trees at Sirpur pond

Indore: महाजन ने कहा - प्रकृति हमारा ध्यान रखती है, हम उसका रखें, सिरपुर तालाब पर लगाए फलदार पौधे

Sun, 13 Jul 2025 01:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 13 Jul 2025 01:57 PM IST
सार

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि सिरपुर तालाब में विदेशी परिंदे आते रहे है। यहां पक्षियों को अच्छा वातावरण निर्मित हो, इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे है।  इंदौर सफाई मेें पहले स्थान पर है। रहवासियों की जनभागीदारी से इंदौर हरियाली मेें भी नंबर वन होगा।

विज्ञापन
Indore: Mahajan said - Nature takes care of us, we should take care of it, planted fruit trees at Sirpur pond
सिरपुर तालाब पर पौधारोपण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरपुर तालाब के समीप रामसर साइट विकसित की जा रही है। रविवार को यहां देेवी अहिल्या समिति ने पौधारोपण किया। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि हम यहां वे पेड़ लगा रहे है, जो पक्षियों को आकर्षित कर सके। निसर्ग से प्रेम रहे तो ही जीवन सुखी रहेगा। हमें प्रकृति का ध्यान रखना है, क्योंकि वो हमारा ध्यान रखती है।

विज्ञापन

 

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि सिरपुर तालाब में विदेशी परिंदे आते रहे है। यहां पक्षियों को अच्छा वातावरण निर्मित हो, इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे है। इसे रामसर साइट का दर्जा दिया गया है। इंदौर सफाई मेें पहले स्थान पर है। रहवासियों की जनभागीदारी से इंदौर हरियाली मेें भी नंबर वन होगा।

विज्ञापन


तरानेकर गुरुजी ने कहा कि इंसान को मिट्टी से हमेशा जुड़े रहना चाहिए। हम भौतिक विकास तो कर रहे है, लेकिन प्रकृति की सेहत का ध्यान नहीं रख रहे है। इंदौर के आसपास हरियाली का प्रतिशत बढ़ाना जरुरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तालाब के आसपास भालू मोंढे, सुधीर दांडेकर, राम मूंदड़ा, सर्वजीत गौड़ ने पौधे लगाए।कार्यक्रम के बाद अमरुद, जामुन, बादाम, नीम,आंवला सहित अन्य फलों के पौधे लगाए गए। समिति ने बताया कि पिछले साल भी पौधे लगाए गए थे। वे शत प्रतिशत जीवित है। यहां पौधों की देखरेख के लिए माली भी तैनात किए गए है।कार्यक्रम का संचालन विनीता धर्म ने किया। आभार निलेश केदारे ने माना। पौधे लगाने के बाद उनका ध्यान रखने की शपथ भी ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed