फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Lunch politics at minister Vijayvargiya's house, Mayor, MP, four MLAs arrived

Indore: मंत्री विजयवर्गीय के घर लंच पाॅलिटिक्स, मेयर,सांसद, पांच विधायक पहुंचे

Sun, 27 Jul 2025 03:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 27 Jul 2025 03:57 PM IST
सार

लंच में वैसे तो सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन विधायक मालिनी गौड़, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर और मनोज पटेल नजर नहीं आए। विजयवर्गीय बारिश के सीजन में भोपाल स्थित निवास पर भी भुट्टा पार्टी आयोजित करते है।

विज्ञापन
Indore: Lunch politics at minister Vijayvargiya's house, Mayor, MP, four MLAs arrived
विजयवर्गीय के घर भोज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हमेशा सुर्खियों में बने रहना जानते है। पिछले माह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उन्होंने अपने घर भोज पर बुलाया तो राजनीतिक हलकों में चर्चा चल पड़ी और कई तरह के कयास लगाए जाने लगे।

विज्ञापन



अब उन्होंने शहर के जनप्रतिधियों को अपने घर भोज का न्यौता दे दिया। रविवार दोपहर इंदौर के सांसद,पांच विधायक उनके घर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे रहे। सभी ने साथ मिलकर भोजन किया और शहर की राजनीति से जुड़ी बातें भी की। अब राजनीतिक गलियारों में इस लंच पाॅलिटिक्स की चर्चा हो रही है, हालांकि लंच में शामिल हुए विधायक कह रहे थे कि पारिवारिक माहौल में हमने साथ मिलकर भोज किया।

विज्ञापन

 

दोपहर में मेयर पुष्य मित्र भार्गव आए। विधायक रमेश मेंदोला पहले ही आ चुके थे। इसके बाद विधायक मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, मंत्री तुलसी सिलावट पहुंचे। सांसद शंकर लालवानी के अलावा इंदौर के प्रभारी राघवेंद्र गौतम, पूर्व विधायक जीतू जिराती और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी भोज में शामिल हुए। सबसे बाद में विधायक महेंद्र हार्डिया आए। निवास की पहली मंजिल पर सभी ने साथ मिलकर मालवीय व्यंजन दाल बाफले, बेसन गट्टे की सब्जी, चूरमा लड्डू का स्वाद लिया। मंत्री के परिवार के सदस्यों ने खुद अपने हाथों से सभी को भोजन परोसा। भोजन के बाद विजयवर्गीय ने घर आए मेहमानों को आरएसएस पर लिखी एक पुस्तक भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन विधायक नहीं आए

इस लंच में वैसे तो सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन विधायक मालिनी गौड़, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर और मनोज पटेल नजर नहीं आए। विजयवर्गीय बारिश के सीजन में भोपाल स्थित निवास पर भी भुट्टा पार्टी आयोजित करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed