फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Lord Ganesha will be enshrined in homes across Indore; temples will offer *bhog* and host special ritu

इंदौर : इंदौर में घर-घर विराजेंगे गणेशजी, मंदिरों में लगेगा भोग, होंगे विशेष अनुष्ठान

Mon, 14 Sep 2026 08:33 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 14 Sep 2026 08:33 AM IST
सार

इंदौर में गणेशोत्सव को लेकर शहर पूरी तरह तैयार है। सोमवार से दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत के साथ ही पुराने मोहल्लों से लेकर नई टाउनशिपों तक गणपति बप्पा विराजेंगे। शहर में छह सौ से अधिक स्थानों पर गणेश पंडाल सजाए गए हैं।

विज्ञापन
Indore: Lord Ganesha will be enshrined in homes across Indore; temples will offer *bhog* and host special ritu
खजराना गणेश - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में गणेशोत्सव की धूम सोमवार से शुरू होगी। वर्षों से इंदौर में सार्वजनिक गणेश स्थापना की परंपरा है। शहर के पुराने मोहल्लों से लेकर नई टाउनशिपों में दस दिन के लिए शुभ मुहूर्त में गणेश स्थापना होगी।

विज्ञापन


इंदौर में छह सौ से ज्यादा स्थानों पर गणेश पंडाल बने हैं, जहां दस दिन विभिन्न आयोजन भी होंगे, जबकि शहर के गणेश मंदिरों में दस दिनों तक विशेष पूजा और अनुष्ठान होंगे। शहर के कुछ गणेश मंदिर मुगलकाल और मराठाकाल के हैं। भक्तों की सबसे बड़ी आस्था का केंद्र खजराना गणेश है। सात करोड़ के आभूषणों से उनका शृंगार किया गया है। इस बार दस दिन के बजाय मंदिर में 12 दिन गणेश स्थापना होगी।
विज्ञापन

 

रविवार रात से ही खजराना गणेश का शृंगार शुरू हो गया था। मंदिर को सूरजमुखी के फूलों से सजाया गया। सोमवार सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। दर्शन के लिए भी मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है। सुबह से लेकर रात तक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर अर्जी सुनेंगे जूना गणेश

जूनी इंदौर के जूना गणेश मंदिर की ख्याति भी दूर-दूर तक फैली है। पहले गणेश जी को भक्त चिट्ठियां लिखकर मनोकामना करते थे। मान्यता है कि ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती थी। बदलते दौर में अब गणेश जी फोन पर भक्तों की बात सुनते हैं। भक्त पुजारी को कॉल करते हैं और वे स्पीकर पर फोन गणेश प्रतिमा के पास ले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed