फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: London Villa robbery case- Court canceled the bail of accused Somla, now police will catch him again.

Indore:लंदन विला डकैती मामला- कोर्ट ने आरोपी सोमला की जमानत की रद्द, अब पुलिस फिर उसे पकड़ेगी

Thu, 07 Mar 2024 07:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 07 Mar 2024 07:13 PM IST
सार

मंगलवार को आरोपी का रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। दो आरक्षक आरोपी सोमला को हथकडि़यों मेें कोर्ट ले गए। तब कोई बड़ा पुलिस अधिकारी कोर्ट में मंजूर नहीं था।

विज्ञापन
Indore: London Villa robbery case- Court canceled the bail of accused Somla, now police will catch him again.
आरोपी सोमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंदन विला टाउनशिप में हुई बहुचर्चित डकैती के मामले में गुरुवार को जिला कोर्ट ने आरोपी सोमला की जमानत रद्द कर दी। दो दिन पहले कोर्ट ने सोमला को जमानत दे दी थी। इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई थी। इस पर पुलिस कमिश्नर ने बाणंगगा थाना प्रभारी नीरज बिरथरे और एसआई कमल किशोर को लाइन अटैच कर दिया था।

विज्ञापन


गुरुवार को कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका मंजूर की। इसमें पुलिस अफसरों द्वारा यह तर्क दिए गए कि आरोपी सोमला के खिलाफ 22 गंभीर अपराधों में प्रकरण दर्ज हैं। फरियादी द्वारा आरोपी की शिनाख्त होना बाकी है। डकैती के अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाना है, इसलिए सोमला की हिरासत पुलिस के लिए जरूरी है। इसके बाद कोर्ट ने सोमला को दी गई जमानत रद्द करते हुए उसके खिलाफ वारंट जारी कर दिया। अब पुलिस उसे फिर गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को आरोपी का रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था। दो आरक्षक आरोपी सोमला को हथकड़ियों में कोर्ट ले गए। तब कोई बड़ा पुलिस अधिकारी कोर्ट में मौजूद नहीं था। आरोपी के वकील ने कोर्ट को कहा कि पुलिस जिसे आरोपी बता रही है। वह घटना में शामिल नहीं है। पुलिस ने मारपीट कर उससे अपराध कबूलवाया। सुनवाई के दौरान सोमला की शर्ट पर खून के दाग भी थे। पुलिस प्रतिवेदन में आरोपी के खिलाफ डकैती की धारा भी नहीं लगाई गई थी। अब पुलिस ने धाराएं भी बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आगे क्या
अब पुलिस फिर आरोपी सोमला को हिरासत में लेगी। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी। आरोपी से डकैती का सामान जब्त किया जाएगा और फरियादी को दिखाकर सोमला के वारदात में शामिल  होने की पुष्टि भी कराई जाएगी। सोमला को पकड़ने के लिए फिर पुलिस की टीम आलीराजपुर जाएगी। पहले उसे आलीराजपुर के खेत से ही पुलिस ने पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed