फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Liquor shop opened in Scheme Number 71, residents protested by doing Sunderkand

Indore: स्कीम नंबर 71 में खुली शराब दुकान, रहवासियों ने सुंदरकांड कर जताया विरोध

Sun, 08 Jun 2025 05:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 08 Jun 2025 05:17 PM IST
सार

प्रदर्शन में क्षेत्रीय पार्षद जीतू राठौर भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब रहवासी नहीं चाहते दुकान यहां खुले तो फिर अनुमति कैसे मिल गई। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो यह शांतिपूर्ण आंदोलन उग्रता में परिवर्तित हो जाएगा।

विज्ञापन
Indore: Liquor shop opened in Scheme Number 71, residents protested by doing Sunderkand
शराब दुकान के विरोध में सुंदरकांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के स्कीम नंबर 71 में खुली शराब दुकान से रहवासी नाराज है। उनका कहना है कि रहवासी क्षेत्र में शराब दुकान की मंजूरी आबकारी विभाग ने कैसे दे दी। चौराहे पर दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगता है,जबकि स्कूल बस स्टाॅप होने के कारण सुबह और शाम को महिलाएं यहां अपने बच्चों के साथ खड़ी रहती है। उन्हें छेड़खानी का शिकार होना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 

रहवासियों ने रविवार को शराब की दुकान के ग्राहकों की आवाजाही को बाधित कर विरोध प्रदर्शन किया, जबकि शनिवार रात को दुकान के सामने मंच लगाकर सुंदरकांड किया और अफसरों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। महिलाएं मंच के सामने दीपक जलाने लगी और शराब दुकान के विरोध में नारेबाजी भी की।

विज्ञापन

 

प्रदर्शन में क्षेत्रीय पार्षद जीतू राठौर भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब रहवासी नहीं चाहते दुकान यहां खुले तो फिर अनुमति कैसे मिल गई। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो यह शांतिपूर्ण आंदोलन उग्रता में परिवर्तित हो जाएगा। जनसमुदाय की भावनाओं को हल्के में लेना जनाक्रोश को न्यौता देना है। हम नहीं चाहते कि क्षेत्र की कानून व्यवस्था प्रभावित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed