फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Leopard caught eating food kept in cage, roaming in township for three days

Indore: पिंजरे में रखे भोजन को खाने आया तेंदुआ हुआ कैद, तीन दिन से घूम रहा था टाउनशिप में

Wed, 17 Dec 2025 12:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 17 Dec 2025 12:27 PM IST
सार

तीन दिन से रहवासियों को नजर आ रहा तेंदुआ बुधवार सुबह पिंजरे में कैद हो गया। वह बायपास की एक टाउनशिप में घूम रहा था। उसने एक कुत्ते का शिकार भी किया था।  

विज्ञापन
Indore: Leopard caught eating food kept in cage, roaming in township for three days
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के बायपास की सहारा टाउनशिप में वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ कैद हुआ है। तीन दिन से तेंदुआ रहवासियों को नजर रहा था। उसने एक कुत्ते का शिकार भी किया था। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए तीन दिन पहले पिंजरा लगाया था। पिंजरे में रखे भोज को खाने मंगलवार रात तेंदुआ पिंजरे में आया और कैद हो गया। वन विभाग का अमला उसे चिडि़याघर लाया। डाॅक्टरों द्वारा उसका परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद उसे फिर जंगल में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


 

बायपास पर रालामंडल व तिल्लौर के जंगल में अक्सर तेंदुए लोगों को नजर आते है,लेकिन तीन दिन से एक तेंदुआ सहारा टाउनशिप में दिखाई दे रहा था। इस कारण शाम को बच्चों ने टाउनशिप के गार्डन व खुले हिस्से में जाना बंद कर दिया था और शाम को भी रहवासी अकेले नहीं निकल रहे थे। वन विभाग को तेंदुए के पंजे के निशान मिले थे। उसके मूवमेंट के आधार पर पिंजरे लगाए गए थे, लेकिन दो दिन से तेंदुआ पिंजरे में नहीं आ रहा था। बुधवार सुबह पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया तो रहवासियों ने वन विभाग को सूचना दी। 

विज्ञापन


 रहवासियों ने अफसरों को बताया कि तेंदुए के साथ दो शावक भी नजर आते थे, हालांकि पिंजरे में सिर्फ तेंदुआ ही कैद हुआ है। प्राणी संग्रहालय के डाॅक्टरों का कहना है कि तेंदुए की उम्र चार साल है। वह पुरी तरह स्वस्थ्य है। परीक्षण के बाद उसे जंगल में फिर छोड़ दिया जाएगा। तेंदुआ गुस्सैल स्वभाव का है। वह बार बार गुर्रा रहा था। तेंदुए के पकड़े जाने से रहवासियों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed