फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Lamp lit at the ghat for purification of Kanh river, spirit remained intact even in raining water

Indore: कान्ह नदी के शुद्धिकरण के लिए जलाए घाट पर दीप, बरसते पानी मेंं भी कायम रहा जज्बा

Sun, 26 Nov 2023 10:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 26 Nov 2023 10:20 PM IST
सार

16 वर्ष पहले अभ्यास मंडल ने कान्ह सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने का एक संकल्प लिया था कि इसके सभी घाटो की सफाई करेगे और साथ ही नदी मे जमा गाद को भी निकालेेंगे।

विज्ञापन
Indore: Lamp lit at the ghat for purification of Kanh river, spirit remained intact even in raining water
अभ्यास मंडल के पदाधिकारियों ने दीप जलाए। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मावठे की बारिश भी अभ्यास मंडल के कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं कर पायी। तय समय में कृष्ण पुरा छत्री पर दीपोत्सव का कार्यक्रम हुआ। अभ्यास मंडल वर्ष 2008 से कृष्णपुरा छत्री के पास बने घाटों पर दीप प्रज्जवलित करता है और इस बार भी यह आयोजन बरसते पानी में किया गया। कार्तिक पूर्णिमा पर नदी किनारे दीप जलाने की वर्षो पुरानी परम्परा है।

विज्ञापन


अभ्यास मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिवाजी मोहिते ने बताया कि कान्ह और सरस्वती दोनों नदियाँ हमारे लिए खास है। किसी समय इसमें कल कल पानी बहता था और लोग नहाते थे। बाद मे यह नदी गन्दे तालाब में तब्दील हो गई। 16 वर्ष पहले अभ्यास मंडल ने कान्ह सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने का एक संकल्प लिया था कि इसके सभी घाटो की सफाई करेगे और साथ ही नदी मे जमा गाद को भी निकालेेंगे।उसी वर्ष एक सफाई अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


संस्था के सभी सदस्य कृष्णपुरा छत्री के घाटो पर आते और सफाई करते है। इस अभियान से बाद मे शहर के नागरिक भी जुड़ने लगे। हर रविवार सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सभी मिलकर घाटो के आसपास जमा गंदगी को निकालते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन मालासिंह ठाकुर ने किया। आभार माना संस्था सचिव नेताजी मोहिते ने। इस मौके पर वरिष्ठ श्याम सुंदर यादव, अजीत सिंह नारंग, शफी शेख, हरेराम वाजपेयी, पी सी शर्मा, मुरली खंडेलवाल, डॉ रजनी भंडारी, देवीलाल गुर्जर, डॉ, सी एल यादव, मुंतहा शेख, सहित शहर के नागरिक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed