फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Khajrana Ganesha will wear gold jewelery worth three crores, will be offered 1.25 lakh modaks

Indore: खजराना गणेेश पहनेंगे तीन करोड़ के स्वर्ण आभूषण, लगेगा सवा लाख मोदकों का भोग

Fri, 06 Sep 2024 09:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 06 Sep 2024 09:21 PM IST
सार

सवा लाख लड्डू मोदको का भोग भी लगाया जाएगा और प्रसाद के रुप में उन्हें भक्तों को वितरित किया जाएगा। इसके लिए 21 क्विटंल सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जिसमे आठ क्विटल मैदा, पांच क्विटल गुड, ढाई क्विटल असली घी का उपयोग किया जाएगा। 

विज्ञापन
Indore: Khajrana Ganesha will wear gold jewelery worth three crores, will be offered 1.25 lakh modaks
खजराना गणेश मंदिर को सजाया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर मेें दस दिन गणेशोत्सव की रौनक रहेगी। मंदिर परिसर को रोशनी से सजाया गया है और फूल बंंगला तैयार किया जा रहा है। गणेशोत्सव पर गणपति बप्पा तीन करोड़ कीमत के स्वर्ण आभूषण पहनेंगे।

विज्ञापन

 

मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि सवा लाख लड्डू मोदको का भोग भी लगाया जाएगा और प्रसाद के रुप में उन्हें भक्तों को वितरित किया जाएगा। इसके लिए 21 क्विटंल सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जिसमे आठ क्विटल मैदा, पांच क्विटल गुड, ढाई क्विटल असली घी व साढ़े तीन क्विटल सूखे मेवे व अन्य सामग्री का उपयोग किया जाएगा। अनंत चतुदर्शी पर खजराना गणेश की झांकी भी निकाली जाएगी।

विज्ञापन


चलित दर्शन व्यवस्था रहेगी दर्शन की

मंदिर में दस दिन में सात से आठ लाख भक्त दर्शन के लिए आते है। भक्तों को ज्यादा कतार न लगाना पड़े, इसलिए चलित दर्शन व्यवस्था की गई है। इसके लिए चार कतारों की व्यवस्था की गई है। नगर निगम ने मंदिर पहुंच मार्ग की मरम्मत भी शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिनों तक मंदिर परिसर में सांस्कृतिक अायोजन भी होंगे। वृंदावन की भजन मंडलियां भी आएगी। इसके अलावा बच्चों के लिए भी प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। शहर के बड़ा गणपति, जूना गणेश मंदिर, चिंतामण गणेश मंदिर में भी आयोजन होंगे।

बरसते पानी में पांडालों मेें पहुंची गणेश प्रतिमाएं

शुक्रवार को शहर के गणेश मंडल गणेश प्रतिमा को पांडालों तक ले गए। बंगाली काॅलोनी क्षेत्र में बड़ी-बड़ी गणेश प्रतिमाएं ट्रालियों पर ले जाई गई। बरसते पानी में बरसती पहनाकर गणपति बप्पा को भक्त पांडालों में ले गए।



शनिवार को चल समारोह के साथ उनकी स्थापना होगी। पंद्रह-बीस फीट ऊंची प्रतिमा को क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्रालियों पर रखकर भक्त गंतव्य तक ले गए। 21 फीट ऊंची एक प्रतिमा को निर्माण स्थल से निकालनेे में भक्तों को पांच घंटे तक मशक्कत करना पड़ी। शेड हटाने के बाद प्रतिमा को बाहर निकाला जा सका। यह गणेश प्रतिमा रामबाग में स्थापित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed