फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Kalpesh Yagnik suicide case- case against Saloni who was released on fake bail, will be arrested again

Indore: पत्रकार कल्पेश याग्निक आत्महत्या केस की आरोपी सलोनी अरोड़ा और फर्जी जमानतदार गिरफ्तार

Tue, 15 Jul 2025 07:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 15 Jul 2025 07:41 PM IST
सार

कल्पेश के भाई नीरज याग्निक ने इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही सलोनी और डाबी को गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Indore: Kalpesh Yagnik suicide case- case against Saloni who was released on fake bail, will be arrested again
आरोपी सलोनी अरोरा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक आत्महत्या केस की आरोपी सलोनी अरोड़ा को फर्जी जमानत लेने के आरोप में फिर गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में इंदौर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सलोनी ने फर्जी जमानत कांड के आरोपी रहे केदार डाबी के दस्तावेज लगाकर फर्जी जमानत ली थी। हाईकोर्ट ने डाबी को फर्जी जमानत कांड में इस शर्त पर जमानत दी थी कि वह किसी को जमानत नहीं देगा। 

विज्ञापन


इस मामले में कल्पेश के भाई नीरज याग्निक ने इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा में शिकायत की थी। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ से सलोनी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में केदार डाबी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


सलोनी को पुलिस ने आत्महत्या के केस में मुंबई से गिरफ्तार किया था। वर्ष 2019 में उसकी जमानत हो गई थी। पहले सलोनी की भाभी ने उसकी जमानत दी थी। तब सलोनी जेल से बाहर आ गई थी। बाद में उसकी भाभी ने कोर्ट में जमानत वापस लेने के लिए आवेदन लगाया। इसके बाद कोर्ट ने सलोनी को नोटिस दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सलोनी ने फर्जी जमानत कांड के आरोपी केदार डाबी की मदद ली। उसने सलोनी के लिए जमानत कोर्ट में पेश की। पुलिस ने जांच में जमानत को फर्जी माना। बता दें, सलोनी अरोड़ा ने कल्पेश याग्निक को ब्लैकमेल कर पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। खुद पर लगे आरोपों से तनाव में आए कल्पेश ने आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed