फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Junior doctor who had gone to celebrate his birthday died, felt dizzy and fell in the bathroom.

Indore: दोस्तों संग जन्मदिन मना रहे जूनियर डॉक्टर की मौत, घर के बाथरूम में चक्कर खाकर गिर गए थे

Fri, 25 Oct 2024 06:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 25 Oct 2024 06:38 PM IST
सार

दोस्तों ने बताया कि जितेंद्र की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। उन्होंने अवकाश भी लिया था। बुधवार को भी चेस्ट पेन हुआ था तो डाॅक्टर ने ईसीजी किया था, लेकिन रिपोर्ट सामान्य निकली थी। गुरुवार सुबह भी उन्होंने डाक्टर को दिखाया था।

विज्ञापन
Indore: Junior doctor who had gone to celebrate his birthday died, felt dizzy and fell in the bathroom.
जूनियर डाक्टर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एमजीएम काॅलेज के जूनियर डॉक्टर को उनकी मौत ने उस दिन चुना, जिन दिन उनका जन्मदिन था। डॉक्टर अपने घर में ही अपने दोस्तों के साथ बर्थ डे का सेलिब्रेशन कर रहे थे। इस बीच वे बाथरुम गए और वहां चक्कर आने के बाद गिर पड़े। दोस्तों ने बाथरूम से बाहर निकाला तो डॉक्टर ने कहा कि सीने में दर्द हो रहा है। दोस्त उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


मृतक का नाम डाॅ. जितेंद्र कैथल है। वे एमजीएम काॅलेज के पीजी सेकेंड ईयर के छात्र थे। जितेंद्र की दो माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया, ताकि मौत की वजह पता चल सके, हालांकि, परिजनों ने किसी तरह की शंका जाहिर नहीं की है।
विज्ञापन


कुछ दिनों से तबीयत खराब थी, ईसीजी सामान्य आया था
दोस्तों ने बताया कि जितेंद्र की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। उन्होंने अवकाश भी लिया था। बुधवार को भी चेस्ट पेन हुआ था तो डाॅक्टर ने ईसीजी किया था, लेकिन रिपोर्ट सामान्य निकली थी। गुरुवार सुबह भी उन्होंने डॉक्टर को दिखाया था। डॉक्टर ने जितेंद्र को अन्य जांचें कराने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार शाम को पार्टी के लिए घर पर दोस्त आए थे। इस बीच जितेंद्र को सीने में दर्द हुआ और वे बाथरूम गए और वहां गिर पड़े। दोस्त उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed