फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore it professional industry scope career

सिलिकॉन वैली समेत दुनिया की शीर्ष कंपनियों में इंदौरी टैलेंट की धाक

Mon, 20 Feb 2023 11:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 20 Feb 2023 11:35 PM IST
सार

देश की टॉप आईटी कंपनियों में शुमार कैलसॉफ्ट ने अपने पांचवे कार्यालय के लिए इंदौर को चुना। बताया कितने टैलेंटेड हैं हमारे युवा। 
 

विज्ञापन
indore it professional industry scope career
अतुल पुरोहित और पराग कुलकर्णी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के युवाओं में बहुत प्रतिभा है और सिलीकॉन वैली में वे कई बड़े पदों को संभाल रहे हैं। आज समय बदल गया है और इंदौर के युवाओं को बेहतर कॅरियर के लिए सिलीकॉन वैली जाने की जरूरत नहीं है। वे यहीं पर रहकर दुनिया को दिखा सकते हैं कि वे कितने कुशल हैं। यह कहना है डाटासेंटर टेक्नोलॉजी, क्लाउड कंप्यूटिंग और नेटवर्किंग डोमेन में देश की अग्रणी आईटी कंपनी कैलसॉफ्ट सीओओ पराग कुलकर्णी  और इंदौर सेंटर हेड अतुल पुरोहित का। उनकी कंपनी ने इंदौर को अपना पांचवा कार्यालय बनाया है। 
विज्ञापन


पराग और अतुल ने कहा कि डिजिटल उत्पादों और इंजीनियरिंग सेवाओं में वैश्विक स्तर पर लीडरशिप स्टेटस बनाए रखने के लिए, कैलसॉफ्ट ने देश के दिल इंदौर को चुना है। यहां के इंजीनियर विश्व स्तर के हैं और आने वाले समय में इंदौर पूरी दुनिया के लिए आईटी में मुख्य केंद्र होगा।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में आईटी फील्ड के रोजगार मिलेंगे
दोनों ने कहा कि इंदौर में आईटी फील्ड के रोजगार बड़ी संख्या में मिलेंगे। इसकी शुरुआत हो चुकी है। उनकी कंपनी भी अगले कुछ महीनों में 200 विशेषज्ञों और सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की भर्ती करेगी। कंपनी लगभग 50 चयनित छात्रों को इंटर्नशिप की पेशकश करने के लिए उत्सुक है, ताकि भविष्य के पेशेवरों को तैयार करने के लिए व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जा सके। कंपनी के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि, पद्मश्री डॉ. दीपक बी. फाटक, आईआईटी इंदौर में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष व प्रोफेसर एमेरिटस आईआईटी बॉम्बे और विशेष अतिथि डॉ. पी के चंदे, अध्यक्ष, सीएस माइंड एवं एस जीएसआईटीएस, इंदौर मैनिट, भोपाल के पूर्व डायरेक्टर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed