Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore is the second most polluted city in the country; Mayor says, do not measure the joy of Diwali by the AQ

इंंदौर देश में दूसरा प्रदूषित शहर: मेयर बोले दीपावली की खुशियों को एक्यूआई से मत नापिए

Mon, 09 Nov 2026 08:43 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 09 Nov 2026 08:43 PM IST
सार

दीपावली की रात पटाखों के धुएं से इंदौर की हवा इतनी प्रदूषित हो गई कि शहर देश के सबसे प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक अलग ही बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दीपावली की खुशियों को एक्यूआई से नहीं नापना चाहिए। 

विज्ञापन
Indore is the second most polluted city in the country; Mayor says, do not measure the joy of Diwali by the AQ
महापौर पुष्यमित्र भार्गव - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

विज्ञापन

इंदौर में दीपावली की रात शहरवासियों ने इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे फोड़े कि हवा प्रदूषित हो गई। हालात ऐसे बने कि देश के दूसरे सबसे प्रदूषित शहरों में इंदौर दूसरे स्थान पर पहुंच गया। यह स्थिति निश्चित रूप से चिंता पैदा करने वाली है, लेकिन इंदौर के प्रथम नागरिक और महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि दीपावली की खुशियों को एक्यूआई से नहीं नापना चाहिए।


उन्होंने कहा कि इंदौरवासियों ने रविवार को पूरे उत्साह के साथ त्योहार मनाया और शहर फिर स्वच्छ हुआ है। हवा की गुणवत्ता को लेकर भी उन्होंने सकारात्मक बात कही। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो जारी किया।

विज्ञापन

वीडियो में महापौर ने कहा कि पर्यावरण की चिंता जरूर करनी चाहिए, लेकिन दीपावली की खुशियों की तुलना प्रदूषण के आंकड़ों से नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली पर पटाखे फोड़ने से यदि एक दिन एक्यूआई बढ़ गया तो इससे इंदौर की पहचान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



इंदौर स्वच्छता के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी पहले स्थान पर रहा है। दीपावली रोशनी और पटाखों का पर्व है। शहर का माहौल दीपावली के उत्सव और उत्साह को दर्शाता है। उन्होंने पर्यावरण को लेकर चिंता जताने वालों से भी पर्व को अलग नजरिए से नहीं देखने की बात कही। उनका कहना था कि इंदौर पहले भी नंबर वन था और आगे भी रहेगा।

 

हालांकि, प्रदूषण के आंकड़े कुछ और ही तस्वीर बयां कर रहे हैं। रविवार को इंदौर का एक्यूआई 500 से अधिक पहुंच गया था। प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। सुबह उठने पर कई लोगों ने गले में खराश की शिकायत की। रविवार रात दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई थी। सड़कों पर सामने से आने वाले वाहन भी ठीक से नजर नहीं आ रहे थे। ऐसे में प्रदूषण को लेकर महापौर की टिप्पणी चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed