फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Infant injured after thumb cut dies, family says he had pneumonia

Indore: अंगूठा कटने से घायल शिशु की मौत, परिजनों ने कहा निमोनिया हो गया था

Sat, 17 Jan 2026 08:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 17 Jan 2026 08:37 PM IST
सार

 एमवाय अस्पताल में डेढ़ माह के शिशु को परिजन लेकर आए थे। उसकी तबीयत खराब हो गई थी और उसे निमोनिया हो गया था। उसका हाथ भी सूज गया था। एक नर्स ने इलाज के दौरान टेप काटने समय कैची अंगूठे पर चल गई और वह कट कर अलग हो गया था।

विज्ञापन
Indore: Infant injured after thumb cut dies, family says he had pneumonia
एमवाय अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती एक शिशु की मौत हो गई। वह निमोनिया के कारण एक माह से भर्ती था। इलाज के दौरान एक नर्स ने लापरवाही से कैची चलाकर उसका अंगूठा काट दिया था, हालांकि डाॅक्टरों ने आपरेशन कर अंगूठा फिर जोड़ दिया था। इस मामले में नर्स को भी निलंबित किया जा चुका है। शिशु की मौत के मामले में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और कहा कि बच्चे को निमोनिया हो गया था।

विज्ञापन

 

बेटमा के बजरंगपुरा में 24 दिसंबर को अंजुबाई के डेढ़ माह के बेटे को परिजन एमवाय अस्पताल लेकर आए थे। जन्म के बाद से उसकी तबीयत खराब हो गई थी और उसे निमोनिया हो गया था। उसका हाथ भी सूज गया था। एक नर्स ने इलाज के दौरान टेप काटने समय कैची अंगूठे पर चल गई और वह कट कर अलग हो गया था।

विज्ञापन



बाद में बच्चे की सर्जरी की गई और उसे फिर अस्पताल में इलाज के लिए रखा गया था। बाद में उसकी छुट्टी कर दी गई, लेकिन हालत बिगड़ने पर फिर परिजन उसे अस्ताल लेकर आए थे। उसे दोबारा निमोनिया हो गया था। शुक्रवार को बच्चे की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई, हालांकि परिजनों ने इस मामले में लापरवाही का आरोप नहीं लगाया है। वे बच्चे को बगैर पोस्टमार्टम कराए ही ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



आपको बता दें कि एमवाय अस्पताल में चूहों ने दो नवजातों के अंग कुतर दिए थे। तब यह मामला काफी गरमाया था और आठ से ज्यादा कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। इसके अलावा पेस्ट कंट्रोल कंपनी को भी ब्लैक लिस्टेड किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed