फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Industrialist stabbed to death in Indore, business partner absconding

Indore: इंदौर में उद्योगपति की घर में ही चाकू मारकर हत्या, व्यापारिक साझेदार फरार

Sat, 23 Aug 2025 11:58 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 23 Aug 2025 11:58 AM IST
सार

शनिवार को चिराग ने विवेक को बातचीत के लिए घर बुलाया था, लेकिन दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद विवेक ने चिराग को चाकू मार दिया। हत्या के बाद विवेक फरार हो गया। पत्नी जब जिम से घर पहुंची तो चिराग की खून से सनी लाश कमरे में देखी और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Indore: Industrialist stabbed to death in Indore, business partner absconding
चिराग जैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को इंदौर के कनाडि़या क्षेत्र में एक उद्योगपति की हत्या हो गई। हत्या उद्योगपति के साझेदार ने ही की है। जिस वक्त हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया, तब बेटा घर में था और पत्नी जिम गई हुई थी। उद्योगपति चिराग जैन का उनके साझेदार विवेक जैन से कुछ समय से विवाद चल रहा है। दोनों एक पाइप फैक्टरी में बिजनेस पाटर्नर थे। पुलिस ने इस मामले में विवेक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन

ये भी पढ़ें-बेटा आरोपी से बोला-मेरे पापा को मत मरो, विवेक नहीं रुका, सीने पर किए 12 वार

विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडि़या क्षेत्र की मिलन हाइड्स के फ्लैट नंबर 806 में उद्योगपति चिराग जैन अपने बेटे और पत्नी के साथ रहते हैं। उनकी सांवेर रोड़ क्षेत्र में एक पाइप फैक्टरी है, जिसमें विवेक जैन साझेदार है। बिजनेस को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।



शनिवार को चिराग ने विवेक को बातचीत के लिए घर बुलाया था, लेकिन दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद विवेक ने चिराग को चाकू मार दिया। हत्या के बाद विवेक फरार हो गया। पत्नी जब जिम से घर पहुंची तो चिराग की खून से सनी लाश कमरे में देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। विवेक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। बताया जा रहा है कि चिराग नहीं चाहते थे कि विवेक उनके साथ फैक्टरी में साझेदारी करे। विवेक इसके बदले में मोटी रकम मांग रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed