फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore traders questioned over balloons with Pakistani flags

Indore: पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे को लेकर इंदौर के व्यापारियों से पूछताछ

Wed, 01 Oct 2025 11:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 01 Oct 2025 11:23 PM IST
सार

इंदौर में इससे पहले बाणगंगा इलाके में पाकिस्तानी मेंहदी और तेल मिलने का मामला भी पहले जानकारी में आया था।पाकिस्तानी गुब्बारे वाले मामले में भी पुलिस ने व्यापारियों को आरोपी नहीं बनाया है। इस मामले में अब पुलिस अब आगे जांच करेगी।

विज्ञापन
Indore: Indore traders questioned over balloons with Pakistani flags
कैफे में गरबे की शिकायत पुलिस को। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झालवाड़ में मिले पाक लिखे गुब्बारों के सिलसिले में एटीएस ने इंदौर के दो व्यापारियों से पूछताछ की है। गुब्बारे मिलने के बाद जारी जांच में पता चला था कि गुब्बारे इंदौर के सियागंज के व्यापारियों ने भेजे था। जांच के लिए इंदौर पहुंची राजस्थान और रतलाम की टीम ने व्यापारी नीरज सिंघल व धीरज से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि गुब्बारे दिल्ली और मेरठ से मंगाए गए थे।

विज्ञापन

 

अब पुलिस आगे की कड़ी तलाशेगी। दोनो व्यापारियों ने दिल्ली और मेरठ के बिल भी जांच करने आई टीम को दिए है। राजस्थान के अलावा रतलाम में भी एक दुकान पर पाकिस्तानी झंडे के गुब्बारे मिले थे। हिन्दूवादी संगठनों ने इस मामले में आपत्ति ली थी, तो दुकानदार ने इंदौर से गुब्बारे खरीदने के बारे में बताया था। इंदौर में जिस व्यापारियों से पूछताछ की गई है। उनका गुब्बारे सप्लाई का बड़ा काम है। वे दिल्ली व अन्य शहरों से गुब्बारे थोक में मंगाते है, फिर उसे प्रदेश के शहरों में बेचते है।

विज्ञापन



इंदौर में इससे पहले बाणगंगा इलाके में पाकिस्तानी मेंहदी और तेल मिलने का मामला भी पहले जानकारी में आया था। तब भी व्यापारियों ने बिल पेश किए थे। पाकिस्तानी गुब्बारे वाले मामले में भी पुलिस ने व्यापारियों को आरोपी नहीं बनाया है। इस मामले में अब पुलिस मेरठ और दिल्ली के व्यापारियों से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed