{"_id":"66ff8f702353899f42082b98","slug":"indore-indore-s-mr-9-road-which-has-been-incomplete-for-fifteen-years-will-be-connected-to-brts-preparatio-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: पंद्रह साल से अधूरी इंदौर की एमआर-9 रोड जुड़ेगी बीआरटीएस से, 200 से ज्यादा निर्माण हटाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: पंद्रह साल से अधूरी इंदौर की एमआर-9 रोड जुड़ेगी बीआरटीएस से, 200 से ज्यादा निर्माण हटाने की तैयारी
Fri, 04 Oct 2024 12:17 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:17 PM IST
सार
मालवीय नगर से संजय नगर बस्ती के पहले तक 40 मीटर चौड़ी बन चुकी है, लेकिन बस्ती से बजरंग नगर चौराहा तक 300 मीटर हिस्से की सड़क में सबसे ज्यादा 200 निर्माण बाधक है।
विज्ञापन
एमआर 9 सड़क का नक्शा देखते मेयर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में नगर निगम अब वर्षों से अधूरी सड़कों को पूरा करने पर जोर दे रहा है। पंद्रह साल पहले इंदौर विकास प्राधिकरण ने एमआर-9 लिंक रोड का निर्माण जवाहर लाल शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत 200 करोड़ में कराया था, लेकिन बजरंग नगर चौराहा से मालवीय नगर के बीच बाधक निर्माण होने के कारण यह सड़क पूरी नहीं बन पाई थी। अब नगर निगम इस सड़क के बचे हिस्से को बनाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को मेयर पुष्य मित्र भार्गव क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला के साथ इस सड़क को देखने पहुंचे। दरअसल एमआर-10 स्टेशन बनने के बाद इस सड़क पर ट्रैफिक का दबाव और बढ़ेगा। इस कारण इस सड़क को बीआरटीएस से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
बस्ती के 200 से ज्यादा निर्माण बाधक
मालवीय नगर से संजय नगर बस्ती के पहले तक 40 मीटर चौड़ी बन चुकी है, लेकिन बस्ती से बजरंग नगर चौराहा तक 300 मीटर हिस्से की सड़क में सबसे ज्यादा 200 निर्माण बाधक है। प्राधिकरण प्रभावितों को पहले फ्लैट देना चाहता था, लेकिन रहवासी जमीन के बदले जमीन मांग रहे थे। इस कारण मामला अटक गया।
विज्ञापन
यह सड़क मास्टर प्लान में भी शामिल है, इसलिए इसे अब नगर निगम बना रहा है। यहां कई लोगों ने पक्के निर्माण बना लिए है। इस सड़क के बनने से बीआरटीएस पर भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
एलआईजी चौराहा से पाटनीपुरा की तरफ आने वाले वाहन मालवीय नगर से सीधे बजरंग नगर की तरफ आ सकेंगे। जनप्रतिनिधियों ने श्याम नगर, वीणा नगर वाले हिस्से का भी दौरा किया। यहां भी पर्याप्त चौड़ाई में सड़क नहीं बनी है। दौरे में सभापति मुन्नालाल यादव, जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर आदि मौजूद थे।
