फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's first high rise building will be demolished, it has become dangerous in 50 years

Indore: इंदौर की सबसे पहली हाईराइज बिल्डिंग टूटेगी, 50 साल में हो गई खतरनाक

Mon, 12 Aug 2024 04:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 12 Aug 2024 04:45 PM IST
सार

विमल अपार्टमेंट में 56 फ्लैट हैै,जबकि विनय अपार्टमेंट में 36 फ्लैट हैै। इसकेे अलावा तल मंजिल पर दो दुकाने हैै। दो प्लाॅटों पर इसका निर्माण वर्ष 1974 को किया गया था। अब काफी सस्ते में यहां फ्लैट बिके थे।

विज्ञापन
Indore: Indore's first high rise building will be demolished, it has become dangerous in 50 years
खतरनाक घोषित हुआ विमल अपार्टमेंट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पचास साल पहले इंदौर मेें अपार्टमेंट कल्चर नहीं आया था। तब पार्क रोड पर शहर की पहली छह और सात मंजिला हाईराइज बिल्डिंग विनय-विमल बनी थी। इतने वर्षों में अब यह बूढ़े अपार्टमेंट खतरनाक घोषित हो चुके है।

विज्ञापन



फ्लैट की गैलरियों के प्लास्टर उखड़ चुके हैै। पिलर में से सरिए झांकने लगे है और कई जगह दरारों में उगे पेड़ों की जड़ों ने बिल्डिंग को खतरनाक कर दिया है।

विज्ञापन

 

नगर निगम ने फ्लैटधारकों को बिल्डिंग खाली करने के नोटिस थमाए हैै। रहवासियों का कहना है कि बिल्डिंग मजबूूत है बस मरम्मत की जरुरत है। रहवासी नए सिरे से प्लाॅटों का संयुक्तिकरण कर बिल्डिंग का निर्माण करना चाहते हैै। इसके लिए नगर तथा ग्राम निवेेश विभाग में आवेदन भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विमल अपार्टमेंट में 56 फ्लैट हैै,जबकि विनय अपार्टमेंट में 36 फ्लैट हैै। इसकेे अलावा तल मंजिल पर दो दुकाने हैै। दो प्लाॅटों पर इसका निर्माण वर्ष 1974 को किया गया था। अब काफी सस्ते में यहां फ्लैट बिके थे। अब कई फ्लैट मालिक यहां से दूसरी जगह चले गए और फ्लैट किराए पर दे दिए।

 

इस बिल्डिंग के पाइप खराब होने के कारण रिसव भी काफी होता हैै, हालांकि फ्लैट के भीतरी हिस्से में लोगों ने मरम्मत करा रखी है, लेकिन बिल्डिंग का बाहरी हिस्सा जर्जर नजर आ रहा है।



रहवासी जयेश व्यास ने कहा कि नगर निगम के अफसरों ने सिर्फ बाहरी हिस्सा देख खतरनाक घोषित किया है, जबकि बिल्डिंग मजबूत है। हम जीएआईटीएस के विशेषज्ञों से इसकी जांच कराएंगे। विधायक महेंद्र हार्डिया को भी हमने बुलाया था। रहवासी नए सिरे से निर्माण के लिए तैयार है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed