फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's Divisional Forest Officer Mahendra Singh Solanki committed suicide by hanging himself

Indore: इंदौर के वनमंडलाधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी ने फांसी लगाई

Fri, 13 Dec 2024 07:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 13 Dec 2024 07:26 PM IST
सार

 वनमंडलाधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी की आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने उनका मोबाइल फोन भी जांच के लिए जब्त किया हैै।

विज्ञापन
Indore: Indore's Divisional Forest Officer Mahendra Singh Solanki committed suicide by hanging himself
वन विभाग के अफसर नेे लगाई फांसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के वनमंडलाधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को फांसी लगा ली। आत्महत्या का कारण फिलहाल पता नहीं चला। वे सरकारी बंगले में दोपहर मेें आए थे और अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


देर तक कमरे से नहीं निकलने पर नौकर ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांक कर देखा तो सोलंकी फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। तब पत्नी और बेटियां घर पर नहींं थी।

विज्ञापन

 

नौकरों ने परिजनों को भी सूचना दी। आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने उनका मोबाइल फोन भी जांच के लिए जब्त किया हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन



परिवार के लोग भी सदमे में है। सोलंकी ने कभी अपने परिजनों से भी किसी तरह के तनाव का कभी जिक्र नहीं किया। अगले वर्ष वे सेवानिवृत होने वाले थे। आत्महत्या की खबर मिलने के बाद वन विभाग के अफसर भी मौके पर पहुंचे।
 

डीएफओ सोलंकी दोपहर में संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में जाने वालेे थे, लेकिन खराब तबीयत का हवाला देकर वे बैठक में नहीं गए। वे नवरतनबाग स्थित सरकारी आवास पर थे। सोलंकी दो साल पहलेे इंदौर में पदस्थ हुए थे।



पत्नी बेटियों के साथ खरगोन गई थी

दोपहर में जब सोलंकी बंगले पर पहुंचे तो पत्नी अपनी दोनो बेटियों के साथ खरगोन गई थी। वे वहां एक पूजा में शामिल होने गई थी। माता-पिता नीचे के कमरे में थे और सोलंकी पहली मंजिल के कमरे में गए थे। शाम को चाय के लिए पिता ने नौकर को कमरे में भेजा तो सोलंकी ने दरवाजा नहीं खोला था। देर तक दरवाजा नहीं खोले जाने पर खिड़की से कमरे में नौकर ने झांका तो वह दंग रह गया।सोलंकी फंदे पर लटके हुए थे। सोलंकी मूलत: खरगोन के है।  उनकी एक बेटी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed