फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore residents will get the gift of two bridges on Diwali, Futhi Kothi bridge passes the load test.

Indore: दीपावली पर इंदौरवासियों को मिलेगी दो ब्रिजों की सौगात, फूटी कोठी ब्रिज लोड टेस्ट में पास

Fri, 27 Sep 2024 06:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 27 Sep 2024 06:49 PM IST
सार

फूठीकोठी ब्रिज बनने से पूर्वी रिंग रोड, पश्चिमी रिंग रोड की राह आसान हो जाएगी। इस ब्रिज के बनने से धार रोड की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को देवास या खंडवा की तरफ जाने में आसानी होगी। भारी वाहन भी इस ब्रिज से गुजर सकेंगे।

विज्ञापन
Indore: Indore residents will get the gift of two bridges on Diwali, Futhi Kothi bridge passes the load test.
ट्रक रखकर फूटीकोठी ब्रिज का लोड टेस्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में दो ब्रिज बनकर लगभग तैयार हो चुके हैं। दीपावली के समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों इन ब्रिज का लोकार्पण किया जाएगा। फूटी कोठी ब्रिज का लोड टेस्ट बुधवार को पूरा हो चुका है। उस पर अब विद्युत सज्जा का काम किया जा रहा है। इसके अलावा खजराना ब्रिज भी बनकर तैयार हो चुका है। उनके एप्रोच मार्ग का काम नगर निगम को करना है।

विज्ञापन

यह ब्रिज पहले 15 अगस्त को शुरू होना था, लेकिन एक साथ दो ब्रिजों के लोकार्पण के चलते इस ब्रिज पर से भी यातायात नहीं गुजरने दिया जा रहा है। इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा 80 करोड़ की लागत से दोनों ब्रिज तैयार किए गए हैं। मध्य हिस्से में दोनों ब्रिजों में स्टील की गर्डर लगाई गई है। इस कारण ब्रिज का काम जल्दी पूरा हो गया है।

विज्ञापन

पूर्वी रिंग रोड से पश्चिमी रिंग रोड का ट्रैफिक आसान होगा

फूटी कोठी ब्रिज बनने से पूर्वी रिंग रोड, पश्चिमी रिंग रोड की राह आसान हो जाएगी। इस ब्रिज के बनने से धार रोड की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को देवास या खंडवा की तरफ जाने में आसानी होगी। भारी वाहन भी इस ब्रिज से गुजर सकेंगे।उधर, खजराना ब्रिज के बनने से रिंग रोड का ट्रैफिक सुगम हो जाएगा। इस मार्ग को सिग्नल फ्री किया जा रहा है। इसलिए मूसाखेड़ी चौराहे पर भी ब्रिज का काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed