फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore Press Club condemned Rahul Gandhi's anti-media statement, said he should apologize

Indore:इंदौर प्रेस क्लब ने राहुल गांधी के मीडिया विरोधी वक्तव्य की निंदा की, कहा माफी मांगे

Tue, 28 Jan 2025 07:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 28 Jan 2025 07:09 PM IST
सार

इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कहा कि जिन शब्दों का उपयोग राहुल गांधी ने मीडिया के लिए किया है, वह बेहद निंदनीय है। वर्तमान में न केवल इंदौर का बल्कि देशभर का मीडिया कांग्रेस के अभियानों को आमजन के बीच लेकर जाता है।

विज्ञापन
Indore: Indore Press Club condemned Rahul Gandhi's anti-media statement, said he should apologize
महू की सभा में राहुल ने की थी मीडिया पर टिप्पणी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में इंदौर के नजदीक बाबा साहेब की जन्मस्थली महू में 27 जनवरी को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जय बापू, जय भीम, जय संविधान सम्मेलन में मीडिया के संबंध में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आपत्तिजनक वक्तव्य दिया।जिसमें मीडिया को देश के शीर्षस्थ उद्योगपतियों की जेबी संस्था बताया, यह वक्तव्य आपकी राजनीतिक कुंठा को दर्शाता है। राहुल गांधी द्वारा दिए गए इस वक्तव्य की इंदौर प्रेस क्लब भर्त्सना करता है।

विज्ञापन

इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कहा कि जिन शब्दों का उपयोग राहुल गांधी ने मीडिया के लिए किया है, वह बेहद निंदनीय है। इस वक्तव्य से यह भी साबित होता कि राहुल किस स्तर की राजनीति कर रहे हैं। उनका वक्तव्य इसलिए भी निंदनीय है कि वर्तमान में न केवल इंदौर का बल्कि देशभर का मीडिया कांग्रेस के आयोजनों एवं अभियानों को आमजन के बीच लेकर जाता है एवं आमजनता की आवाज को मुखरता से उठाता है।

विज्ञापन


उनके वक्तव्य से ऐसा प्रतीत होता है कि वे राजनैतिक हताशा से घिरे हुए हैं, इसीलिए प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ का लगातार अनादर कर रहे हैं।
 

इंदौर प्रेस क्लब का यह मानना है कि मीडिया से संबंधित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का यह वक्तव्य प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है एवं औचित्यहीन है। उन्हें इस वक्तव्य के लिए तत्काल खेद प्रकट कर माफी मांगना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed