फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore Mahila Congress President Sakshi Shukla removed due to fear of leaving Congress and joining BJP

Indore: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की आशंका के कारण इंदौर महिला कांग्रेस अध्यक्ष साक्षी शुक्ला को हटाया

Sat, 20 Apr 2024 07:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 20 Apr 2024 07:20 PM IST
सार

दरअसल साक्षी पूर्व विधायक संजय शुक्ला की रिश्तेदार है। कांग्रेस के बड़े नेताअेां को भनक लगी थी कि साक्षी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकती है। 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में एक बड़ा आयोजन इंदौर में होगा।

विज्ञापन
Indore: Indore Mahila Congress President Sakshi Shukla removed due to fear of leaving Congress and joining BJP
महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से साक्षी शुक्ला को हटाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में 25 अप्रैल को फिर बड़े पैमाने पर कई कांग्रेस नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले है। इनमें शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रही साक्षी शुक्ला के जाने की चर्चा भी जोरों पर है। इस  के चलते आशंका प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उन्हे ताबड़तोड़ हटाया और पार्षद सोनाली मिमरोट को शहर अध्यक्ष बनाया। पटवारी के इस फैसले से साक्षी नाराज है और उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष पटवारी से बात कर  कहा कि वे कांग्रेस से नहीं जा रही है। इसके बावजूद उन्हें हटाया गया।

विज्ञापन

 

साक्षी शुक्ला को डेढ़ साल पहले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने इंदौर महिला कांग्रेस का नगर अध्यक्ष बनाया था। उन्होंने कार्यकारिणी भी घोषित कर ली थी। उनका कार्यकाल भी बचा था, लेकिन अचानक उन्हें पद से हटा दिया और मिमरोट को महिला कांग्रेस कमेटी की कमान सौंप दी गई।

विज्ञापन


दरअसल साक्षी पूर्व विधायक संजय शुक्ला की रिश्तेदार है। कांग्रेस के बड़े नेताअेां को भनक लगी थी कि साक्षी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकती है। 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में एक बड़ा आयोजन इंदौर में होगा। जिसमे पूर्व विधायक संजय शुक्ला और  विशाल पटेल के सैकड़ों समर्थक कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में कौन-कौन नेता जा सकता है। इसकी संभावित सूची के हिसाब से कांग्रेस उन्हें पहले ही पद से हटा रही है। इसके चलते ही साक्षी शुक्ला से महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद छिना गया। साक्षी को कांग्रेस ने नगर निगम में पार्षद उम्मीदवार का टिकट भी दिया गया था।

साक्षी ने कहा-मैं अच्छा काम कर रही थी, क्यों पद से हटाया

महिल कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के कारण साक्षी नाराज है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से फोन पर चर्चा कर मैने आपत्ति ली है। मेरा पूरा परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा। यदि मुझे भाजपा में जाना होता तो पहले ही चली जाती। इतना इंतजार क्यों करती। कांग्रेस महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन मेरे साथ इस तरह पद से हटाकर अन्याय किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed