फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore High Court Bar Association election results declared, Inani becomes president, Gautam secretary

Indore: इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे घोषित,इनानी अध्यक्ष बने, गौतम सचिव

Wed, 22 Nov 2023 11:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 22 Nov 2023 11:13 PM IST
सार

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार 1807 मतदाता थे,क्योकि उन्हीं सदस्यों को मतदान का अधिकार दिया गया। जिन सदस्यों ने  बकाया शुल्कों का भुगतान कर दिया था। मतदाताओं के लिए 45 मतदान केंद्र बनाए थे। 

विज्ञापन
Indore: Indore High Court Bar Association election results declared, Inani becomes president, Gautam secretary
इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में रितेश इनानी अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने त्रिकोणीय मुकाबले में अमर सिंंह राठौर और पवन कुमार जोशी को हराया। सचिव पद पर भुवन गौतम ने कब्जा जमाया। इसके अलावा यशपाल राठौर उपाध्यक्ष और शंशाक शर्मा सह सचिव चुने गए। नतीजे देर रात घोषित हुए।

विज्ञापन

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार मतदान कम हुआ। 1807 सदस्यों में से इस बार 1328 ने मतदान में हिस्सा लिया। मतदान करने वाले सदस्यों को मतदान के बाद पौधे वितरित करने का अनूठा प्रयोग भी इस बार चुनाव में देखा गया।

विज्ञापन


सुबह के वक्त मतदान धीमा था, लेकिन दोपहर बाद अचानक तेजी आई। शाम सात बजे मतगणना शुरू हुई। देर रात परिणाम आए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज द्विवेदी ने मतगणना के परिणामों की घोषणा करते हुए विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार 1807 मतदाता थे,क्योकि उन्हीं सदस्यों को मतदान का अधिकार दिया गया। जिन सदस्यों ने बकाया शुल्कों का भुगतान कर दिया था। मतदाताओं के लिए 45 मतदान केंद्र बनाए थे।

सुबह धीमा मतदान, शाम को कतार

बुधवार सुबह 11 बजे मतदान शुरू हो गया था लेकिन मतदाताओं में कोई रूचि नजर नहीं आई,क्योकि बुधवार को न्यायालयों में नियमित कार्यदिवस था। ज्यादातर वकील वहां व्यस्त थे। दोपहर बाद मतदान की गति तेजी से बढ़ी और केंद्रों पर कतारें नजर आईं। वोट डाल कर जाने वाले मतदाताओं को पौधे भी दिए गए। तुलसी, शमी, बिलपत्र के पौधे वितरित किए गए। वकीलों ने इस पहल को अच्छा बताया और हर बार चुनाव में इसे लागू करने के लिए भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed