{"_id":"6824050cfbae26feab04dfbb","slug":"indore-in-indore-citizens-will-be-able-to-order-a-vehicle-for-garbage-online-booking-will-be-done-through-t-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में कचरे के लिए शहरवासी ऑनलाइन मंगा सकेंगे गाड़ी, एप के जरिए होगी बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में कचरे के लिए शहरवासी ऑनलाइन मंगा सकेंगे गाड़ी, एप के जरिए होगी बुकिंग
Wed, 14 May 2025 08:20 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 14 May 2025 08:20 AM IST
सार
नगर निगम खुद का पोर्टल भी शुरू करने जा रहा है। पहले चरण में इसमें प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था होगी। तीन माह बाद इस पोर्टल में जन्म और मृत्य प्रमाण पत्र की सुविधा जोड़ी जाएगी। शहरवासी ऑनलाइन उन्हें प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
शहर में एप से बुक कर सकेंगे कचरा वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम स्वच्छता के लिए नवाचार कर रहा है। इंदौर शहर की सफाई व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी घर-घर कचरा संग्रहण है। इसे ज्यादा मजबूत करने के लिए नगर निगम शहरवासियों के लिए ऑनलाइन कचरा वाहनों की बुकिंग की व्यवस्था करने जा रहा है। इसके लिए एक एप बनाया जा रहा है। बजट में इसके लिए मंजूरी दी गई थी। कंपनी से इस व्यवस्था को जमीन पर लाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा हर घर को डिजिटल पहचान देने का काम भी किया जा रहा है। पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में वार्ड 82 में इसे शुरू करने की तैयारी की जा रही है। अफसरों ने इसका प्रेजेंटेशन भी मेयर के सामने दिया है।
विज्ञापन
पोर्टल भी होगा शुरू
नगर निगम खुद का पोर्टल भी शुरू करने जा रहा है। पहले चरण में इसमें प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था होगी। तीन माह बाद इस पोर्टल में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की सुविधा जोड़ी जाएगी। शहरवासी ऑनलाइन उन्हें प्राप्त कर सकेंगे। तीसरे चरण में नागरिक शिकायत निवारण प्रणाली चालू की जाएगी।
विज्ञापन
स्मार्ट सेवाएं मिलेंगी
मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि ये सभी योजनाएं डिजिटल इंडिया की सोच को साकार करती हैं। इनसे नागरिकों को पारदर्शी, सुलभ और स्मार्ट सेवाएं मिलेंगी, जिससे इंदौर एक बार फिर स्मार्ट सिटी के रूप में देश में अग्रणी भूमिका निभाएगा। इंदौर में फिलहाल 311 एप पर शहरवासी फोटो अपलोड कर कचरे व अतिक्रमण संबंधी शिकायत करते हैं, लेकिन ऑनलाइन टैक्स जमा करने में परेशानी आ रही है। अब नगर निगम खुद का एप बना रहा है।
