फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: In Indore, a young man committed suicide by jumping from the third floor, there were cut marks on his

Indore: इंदौर में एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, हाथ में थे कट के निशान

Fri, 11 Apr 2025 06:30 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 11 Apr 2025 06:30 AM IST
सार

पुलिस को अमन के हाथ पर कट के निशान मिले है। पुलिस को आशंका है कि पहले उसने नस काटकर जान देने की कोशिश की। वह नस नहीं काट पाया तो उसने मल्टी से कूदकर जान देने का फैसला लिया। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
Indore: In Indore, a young man committed suicide by jumping from the third floor, there were cut marks on his
युवक ने आत्महत्या की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र की एक मल्टी से 32 वर्षीय एक युवक ने कूद कर जान दे दी। वह एक होटल मेें मैनेजर के पर था। आत्महत्या की वजह पुलिस प्रेस प्रसंग मान रही है। युवक के हाथ पर कट के निशान भी है। युवक उत्तराखंड का रहने वाला है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: सुरक्षा की परीक्षा में खरी उतरी इंदौर की मेट्रो,अब हो सकता है कमर्शियल रन

विज्ञापन

विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले अमन पिता जगदीश सिंह पांच साल पहले इंदौर रहने आया था। उसने स्कीम- 78 की मल्टी की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। आवाज आने पर मल्टी मालिक ने बाहर जाकर देखा तो अमन फर्श पर पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो अमन की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नस नहीं काट पाया था

पुलिस को अमन के हाथ पर कट के निशान मिले है। पुलिस को आशंका है कि पहले उसने नस काटकर जान देने की कोशिश की। वह नस नहीं काट पाया तो उसने मल्टी से कूदकर जान देने का फैसला लिया। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त किया है, ताकि आत्महत्या की वजह पता चल सके। वह फ्लैट में अकेला रहता था। पुलिस उसके परिजनों का भी इंतजार कर रही है,ताकि उनके बयानों में आत्महत्या के कारणों का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed