फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore IIM gave suggestions for the response time of UP Police, meeting of officers with the director

Indore: यूपी पुलिस का रिस्पांस टाइम करने के लिए इंदौर आईआईएम ने दिए सुझाव, निदेशक के साथ अफसरों की बैठक

Sat, 08 Jul 2023 10:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 08 Jul 2023 10:58 PM IST
सार

पुलिस अफसरों ने कहा कि हम चाहते है कि रिस्पांस टाइम दस मिनिट से भी कम हो। आईआईएम निदेशक ने पीआरवी के रिस्पांस टाइम को कम करना और एसओपी का सरलीकरण व ब्लैंक और रिपीट होने वाले कॉल्स को कम करने के लिए सुझाव दिए।

विज्ञापन
Indore IIM gave suggestions for the response time of UP Police, meeting of officers with the director
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा यूपी 112 को औरर बेहतर बनाने के लिए इंदौर आईआईएम भी मददगार साबित हो रहा है। वर्ष 2020 में आईआईएम इंदौर व उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच एमओयू हुआ था। आईआईएम ने इसके लिए कई सुझाव दिए है।

विज्ञापन


इसके अलावा आईआईएम डायरेक्टर डाॅ.हिमांशु राय ने अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सिंह के साथ यूपी-112 भवन में बैठक की। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2016 में यूपी-112 सेवा शुरू की गई थी। तब रिस्पांस टाइम 44 मिनिट था, जो अब घटकर10 मिनिट रह गया है।

विज्ञापन

पुलिस अफसरों ने कहा कि हम चाहते है कि रिस्पांस टाइम दस मिनिट से भी कम हो। आईआईएम निदेशक ने पीआरवी के रिस्पांस टाइम को कम करना और एसओपी का सरलीकरण व ब्लैंक और रिपीट होने वाले कॉल्स को कम करने के लिए सुझाव दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनेस इंटेलिजेंस टूल, प्रचार प्रसार और कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर भी जोर देने की बात कही गई। लक्ष्य को हासिल करने के लिए आईआईएम एक प्रस्ताव बना कर यूपी पुलिस को देगा। इस अवसर पर आईआईएम इंदौर से आये प्रो. राजहंस मिश्रा, प्रो सौरभ चंद्रा, प्रो सौरभ कुमार, नवीन कृष्ण राय और यूपी 112 के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed