फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: If loan of five hundred rupees was not given then he was stabbed to death

Indore: उधारी के पांच सौ रुपये नहीं दिए तो चाकू मारकर कर दी हत्या

Sun, 25 Aug 2024 08:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 25 Aug 2024 08:25 PM IST
सार

पुलिस ने पहले आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। बाद में हत्या का केस दर्ज किया गया। अनुराग अविवाहित था और परिवार में दो बड़ी बहनें है। इकलौते बेटे के खोने के बाद परिजन सदमें में है।

विज्ञापन
Indore: If loan of five hundred rupees was not given then he was stabbed to death
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में उधारी के पांच सौ रुपये नहीं चुकाने की बात पर दो युवकों ने एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना शुक्रवार की है।

विज्ञापन


हीरानगर क्षेत्र में 28 वर्षीय अनुुराग पिता भारत को उज्जवल और पीयूष हाड़ा ने पेट मेें चाकू मारे थे। अनुराग ने उज्जवल से पांच सौ रुपये लिए थे, लेकिन देने में आनाकानी कर रहा था। इसके बाद अारोपियों ने उधारी सख्ती से वसूलने का फैसला लिया।

विज्ञापन

 

दोनों उसके घर पहुंचे और 500 रुपये देने के लिए दबाव बनाया। अनुराग ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो विवाद हो गया। इस बीच अनुुराग के पेट में उज्जवल ने चाकू मार दिए। रहवासियों ने बीचबचाव कर विवाद रोका और अनुराग को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहले आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। बाद में हत्या का केस दर्ज किया गया। अनुराग अविवाहित था और परिवार में दो बड़ी बहनें है। इकलौते बेटे के खोने के बाद परिजन सदमें में है। उनका कहना है कि आरोपियों ने जरा सी उधारी के कारण बेटे को मार दिया। उन्हें सख्त सजा मिलना चाहिए।

 

पत्नी के मुंह मेें डाल दिया एसिड
 

चंदन नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के मुंह मे एसिड डाल दिया। पत्नी ने शराब पीने से से रोका था। पीडि़ता फिलहाल अस्पताल मेें भर्ती है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लियाा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed