Indore: लव जिहाद की फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी की पार्षदी खत्म, एमआईसी में रखा प्रस्ताव
मेयर ने कहा कि सफाई व्यवस्था में नवाचार के साथ आधुनिक तकनीक अपनाई गई। महापौर परिषद बैठक में नर्मदा के चौथे चरण के काम को मंजूरी दी गई है। शहर में आने वाले 30 वर्षों के लिए पानी की चिंता नहीं रहेगी।
विस्तार
इंदौर में लव जिहाद के लिए फंडिंग करने में मामले में फरार चल रहे आरोपी अनवर कादरी उर्फ डकैत की पार्षदी समाप्त करने के प्रस्ताव को एमआईसी में मुहर लग गई है। मंगलवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को रखा गया था। निगम परिषद दो तिहाई बहुमत होने के आधार पर परिषद बैठक में इसे मंजूर करेगी। उससे पहले कादरी को अपना पक्ष रखने का भी मौका दिया जाएगा। कादरी की बेटी को पिछले दिनों पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
महापौर परिषद बैठक की जानकारी देते हुए मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बताया कि निगम परिषद के तीन वर्ष के कार्यकाल में 635 किलोमीटर की सड़कों का निर्माण किया गया। इसके अलावा 1550 किलोमीटर की पेयजल लाइन बिछाई गई।
शहर में 65 संजीवनी क्लिनिक जनता के लिए खोले गए है। शहर में नई 27 पानी की टंकियों का निर्माण किया गया है। तीन साल में तीन हजार से ज्यादा मूलभूत कार्यों को पूरा करने का काम भाजपा की परिषद ने किया है।
मेयर ने कहा कि सफाई व्यवस्था में नवाचार के साथ आधुनिक तकनीक अपनाई गई। महापौर परिषद बैठक में नर्मदा के चौथे चरण के काम को मंजूरी दी गई है। शहर में आने वाले 30 वर्षों के लिए पानी की चिंता नहीं रहेगी। नगर निगम सीमा में शामिल 29 गांवों में भी पेेेयजलज व सीवरेज की लाइन बिछाई जाएगी। शहर में मास्टर प्लान की 23 सड़कों का निर्माण होने वाला है। इसके लिए बाधक निर्माण हटाने के काम शुरू हो चुका है। इससे यातायात की राह आसान होगी।
