फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Hearing in Narayan Sai case completed, court reserved the decision.

Indore: नारायण साईं तलाक केस में पत्नी ने मांगे पांच करोड़ रुपये, कोर्ट में सुनवाई हुई पूरी; फैसला सुरक्षित

Wed, 01 Apr 2026 05:47 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 01 Apr 2026 05:47 PM IST
सार

नारायण साईं केस मामले में इंदौर की कोर्ट में चल रही सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। साईं की पत्नी जानकी ने जेल में बंद नारायण साईं से अलग होने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। मुआवजे के तौर पर पांच करोड़ रुपये की मांग की है।

विज्ञापन
Indore: Hearing in Narayan Sai case completed, court reserved the decision.
नारायण साईं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन साल से ज्यादा समय से चल रहे प्रवचनकार आसाराम के बेटे नारायण साईं के तलाक को लेकर लगाई गई याचिका में सुनवाई पूरी हो गई है। फैमिली कोर्ट जल्दी ही इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन

नारायण साईं की पत्नी जानकी इंदौर में रहती हैं। उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल करते हुए पांच करोड़ रुपये के स्थायी गुजारा भत्ता नारायण साईं से दिलवाने की मांग की है। बुधवार को कोर्ट में इस मामले पर अंतिम बहस पूरी हुई। अदालत ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार किया, CJI की पीठ ने कहा- हाईकोर्ट करेगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर निवासी जानकी भी आश्रम की सेवादार थीं। नारायण साईं ने करीब पंद्रह साल पहले उनके साथ विवाह किया था, लेकिन वह अपने साथ नहीं रखता था। जानकी ने वर्ष 2023 में तलाक की याचिका इंदौर के कोर्ट में दायर की थी। उन्होंने कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि नारायण साईं लंबे समय से जेल में बंद हैं। इसी वजह से वह उनसे अलग होना चाहती है।


तलाक के साथ ही उन्होंने अपने भविष्य के भरण पोषण के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि दिलाने की गुहार लगाई है। इस सुनवाई को लेकर नारायण साईं कई बार इंदौर आ चुका है। नारायण फिलहाल दूसरे केस में जेल में सजा काट रहा है। नारायण के पिता आसाराम भी एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में जोधपुर जेल में बंद है। पिछले दिनों आसाराम जमानत पर इंदौर में इलाज कराने आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed