फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Hariyali Amavasya Special- Indore's oldest tree in Samvad Nagar, age is two hundred and fifty years.

Indore: हरियाली अमावस्या विशेष- इंदौर का सबसे पुराना पेड़ संवाद नगर में, ढाई सौ साल है उम्र

Sat, 03 Aug 2024 07:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 03 Aug 2024 07:03 PM IST
सार

आजादी के पहले इंदौर काफी हरा भरा रहता था। इंदौर के सबसे पुराने पेड़ की पड़ताल कुछ समय पहले शहर के पर्यावरणविदों ने की थी तो पता चला कि संवाद नगर का पेड़ सबसेे पुराना है। दो साल पहले इसकी एक शाखा टूट कर गिर भी चुकी है।

विज्ञापन
Indore: Hariyali Amavasya Special- Indore's oldest tree in Samvad Nagar, age is two hundred and fifty years.
इंदौर का सबसेे पुराना पेड़ संवाद नगर मेें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में पेड़ों का अभी अपना एक इतिहास है। शहर के सबसे पुराना बरगद का पेड़ संवाद नगर पुलिया के समीप है, जो आज भी हरा भरा है। यह उम्रदराज बरगद परिंदों को आशियाना और राहगिरों को छाया देता है। इस पेड़ की जड़े प्राणी संग्रहालय तक फैली हुई है। इंदौर के ज्यादातर पुराने पेड़ रेसीडेंसी एरिया में है।

विज्ञापन

 

इंदौर हरियाली को लेकर भी इस साल चर्चा में है। शहरवासियों ने एक साथ 12 लाख पेड़ एक दिन में लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया। इसके अलावा 51 लाख पौधे लगाने का अभियान भी जारी है।

विज्ञापन


आजादी के पहले इंदौर काफी हरा भरा रहता था। इंदौर के सबसे पुराने पेड़ की पड़ताल कुछ समय पहले शहर के पर्यावरणविदों ने की थी तो पता चला कि संवाद नगर का पेड़ सबसेे पुराना है। दो साल पहले इसकी एक शाखा टूट कर गिर भी चुकी है। इस बरगद के पेड़ का तना भी काफी चौड़ा और मोटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रांतिकारी बैैठकर रखते थे निगाहें

पर्यावरणविद ओ पी जोशी बताते है कि यह पेड़ 1857 की क्रांति का गवाह हैै। कर्नल डोरेंट को इंदौर से भगाने की योजना बनाई थी। तब क्रांतिकारी इस पेड़ के पीछे छुप कर रेसीडेंसी कोठी पर नजर रखते थे।




इंदौर में तब क्रांतिकारियों ने गदर मचाया था। तब कर्नल इंदौर छोड़कर महू चले गए थे। जोशी बताते है कि पढ़रीनाथ थाना परिसर में लगा पेड़ भी काफी पुराना है। इसके अलावा इंदौर में मांडू की इमली के नाम से रेसीडेंसी कोठी में लगा पेड़ भी काफी पुराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed