फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Girl student ran towards home after getting down from school van, died after falling on her head

Indore:स्कूल वैन से उतर कर घर की तरफ दौड़ी छात्रा, सिर के बल गिरने से मौत

Fri, 12 Jul 2024 08:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 12 Jul 2024 08:04 PM IST
सार

प्रांशी बेग उठाकर घर की तरफ दौड़ते हुए जाने लगी। इस बीच उसका संतुलन बिगड़ा और वह सिर के बल गिर पडी। परिजन उसके निजी अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन गंभीर अंदरुनी चोट के कारण उसे होश नहीं आ सका। देर रात उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore: Girl student ran towards home after getting down from school van, died after falling on her head
हादसे में छात्रा की मौत। - फोटो : indore

विस्तार

इंदौर में घर की तरफ दौड़ लगाकर आ रही छात्रा की सिर के बल गिरने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर ग्रेटर ब्रजेश्वरी में हुई थी। छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उपचार केे दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

 

13 वर्षीय प्रांशी इंदौर के सेंट पाॅल स्कूल की कक्षा छठी में पढ़ती थी। वह रोज की तरह वैन से स्कूूल गई थी। स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह घर जाने के लिए वेन में सवार हुई थी। वेन चालक ने उसे घर के समीप उतारा।

विज्ञापन


प्रांशी बेग उठाकर घर की तरफ दौड़ते हुए जाने लगी। इस बीच उसका संतुलन बिगड़ा और वह सिर के बल गिर पडी। परिजन उसके निजी अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन गंभीर अंदरुनी चोट के कारण उसे होश नहीं आ सका। देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

इंदौर में रोबोट चौराहे के समीप पेड़ पर एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का, हालांकि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले है। मृतक का नाम धनपाल है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed